लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के लिए त्योहारी मौसम, लापरवाही जिम्मेदार :केंद्र

By भाषा | Updated: November 2, 2020 19:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर केंद्र सरकार ने सोमवार को दिल्ली में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के लिए त्योहारी मौसम, लोगों की ज्यादा आवाजाही और कोविड व्यवहार से जुड़ी सावधानियों में लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही उसने कहा कि संवेदनशील जोन में नमूनों के जांच की संख्या में वृद्धि के प्रयास किए जाएंगे।

सरकार ने मेट्रो यात्रा के दौरान कोविड-19 संबंधी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पूरी सावधानी से अनुपालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा की गई।

गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा, '' दिल्ली में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में हालिया बढ़ोतरी का कारण त्योहारी मौसम में लोगों की ज्यादा आवाजाही और कोविड व्यवहार से जुड़ी बुनियादी सावधानियों में लापरवाही बरतना है।''

मंत्रालय ने कहा कि अस्पतालों में बिस्तरों की उपलब्धता की स्थिति सहज है क्योंकि कोविड-19 समर्पित 15,789 बिस्तरों में से 57 प्रतिशत खाली हैं।

वहीं, कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों और उपचाराधीन मरीजों की संख्या में वृद्धि के बीच प्रशासन परीक्षण, संपर्कों का पता लगाने और उपचार पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

बयान के मुताबिक, बैठक के दौरान दिल्ली में कोविड-19 के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर रणनीति बनाए जाने को लेकर भी चर्चा की गई और इस दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रतिनिधियों के अलावा स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान खासतौर पर त्योहारी मौसम और तापमान में कमी आने के कारण बढते प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए कोविड-19 की रोकथाम को लेकर चर्चा की गई।

इसके मुताबिक, बैठक में निर्णय लिया गया कि रेस्तरां, बाजारों, सलून जैसी संवेदनशील जगहों पर लक्षित आरटी-पीसीआर जांच जैसे प्रयासों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। साथ ही वेंटिलेटर, बिस्तरों और आईसीयू समेत अन्य चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता में वृद्धि करने का भी फैसला लिया गया।

वहीं, केंद्रीय गृह सचिव ने दिल्ली सरकार के अधिकारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए शहर में कोविड-19 के प्रसार की रोकथाम की रणनीति को सख्ती से लागू किए जाने पर भी जोर दिया।

भल्ला ने दिल्ली के निवासियों को कोविड संबंधी सुरक्षित व्यवहार को लेकर जागरूक और संवेदनशील बनाने के लिए उन तक पहुंचने की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि इस कार्य के लिए आरडब्ल्यूए, मोहल्ला और बाजार समितियों के जरिए, सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली और पुलिस वाहनों पर संदेश लगाने समेत अन्य तरीकों का उपयोग किया जा सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले सप्ताह में दोबारा से दिल्ली समेत एनसीआर के अन्य जिलों के हालात की समीक्षा की जाएगी।

बैठक में नीति आयोग के सदस्य वी के पॉल, स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव, आईसीएमआर के महानिदेशक, दिल्ली के मुख्य सचिव के साथ ही दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और दिल्ली पुलिस आयुक्त भी मौजूद थे।

इस दौरान, दिल्ली सरकार ने भी कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को लेकर प्रस्तुति दी।

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5,664 नए मामले सामने आने के बाद यहां अब तक संक्रमण के कुल 3.92 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?