लाइव न्यूज़ :

शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया रंगों का त्यौहार

By भाषा | Updated: March 29, 2021 22:09 IST

Open in App

लखनऊ, 29 मार्च उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तथा राज्य के अन्य जिलों में सोमवार को होली के जश्न पर कोविड-19 महामारी का साया नजर आया। खासकर शहरी इलाकों में लोगों ने बाहर निकलने से परहेज किया और घर में ही होली खेली।

राजधानी लखनऊ में होली के मौके पर इक्का-दुक्का लोग ही सड़कों पर नजर आए। ज्यादातर ने घर में परिवार के साथ ही होली खेलने को तरजीह दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा, ‘‘असत्य पर सत्य की विजय के महोत्सव महापर्व होली की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से कामना है कि प्रेम उल्लास और आनंद को समर्पित यह त्यौहार हमारी एकता और सद्भावना के रंग को और अधिक प्रगाढ़ करे। आप सभी का जीवन सुख शांति और समृद्धि के रंगों से सराबोर हो।’’

लखनऊ जिला प्रशासन ने जिले में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए पिछली 23 मार्च को हिदायत जारी की थी। उसमें कहा गया था कि संक्रमण की तीव्रता को देखते हुए रेन डांस पार्टियों, खुले में नृत्य के कार्यक्रमों तथा अन्य पार्टी कार्यक्रमों पर अगले आदेशों तक रोक लगाई गई है। पूर्व में दी गई ऐसे कार्यक्रमों की अनुमति को भी निरस्त कर दिया गया है।

प्रदेश के बाकी हिस्सों से भी होली का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने की सूचना है। हालांकि इटावा में होली के हुड़दंग के दौरान एक बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या किए जाने की वारदात भी सामने आई है।

शाहजहांपुर जिले में होली पर्व पर निकलने वाला 'लाट साहब' का जुलूस सोमवार को परम्परागत तरीके से निकाला गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र से निकला बड़े लाट साहब का जुलूस सबसे पहले फूलमती मंदिर पहुंचा जहां लाट साहब ने पूजा-अर्चना की। उसके बाद यह जुलूस कोतवाली पहुंच गया जहां परंपरा के तहत कोतवाल ने लाट साहब को सलामी दी। सलामी लेने के बाद लाट साहब ने कोतवाल प्रवेश सिंह से साल भर हुए अपराधों का ब्योरा मांगने की रिवायत पूरी की। उसके बाद कोतवाल ने परम्परा के अनुसार लाट साहब को शराब की बोतल और नकद धनराशि दी।

कोतवाली से जुलूस निकलकर चार खंबा और केरूगंज होते हुए कचहरी मार्ग से विश्वनाथ मंदिर पहुंचा, जहां फिर लाट साहब ने पूजा अर्चना की। उसके बाद घंटाघर होते हुए यह जुलूस बंगला के नीचे सम्पन्न हो गया।

इटावा से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक जिले में सोमवार को होली के रंग में भंग की वारदात में हुड़दंग कर रहे लोगों ने घर में घुसकर एक वृद्ध महिला की पीट—पीटकर हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रशांत कुमार ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के मेवाती टोला मुहल्ले में होली के दिन पूर्वाह्न करीब 10 बजे राकेश माथुर के घर के सामने शराब के नशे में धुत हुड़दंग कर रहे लोगों को मना करने पर हुड़दंगियों ने घर में घुस कर ईंट—पत्थर और डंडे लेकर धावा बोल दिया और मुन्नी देवी (60) की पीट—पीट कर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि मुन्नी देवी को बचाने की कोशिश करने पर दो महिलाओं, दो बच्चियों और एक लड़के को हुडदंगियों ने मारपीट कर के घायल कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी