लाइव न्यूज़ :

उर्वरक घोटाला : राजद सांसद अमरेंद्र धारी ने रिमांड आदेश को चुनौती देने वाली याचिका वापस ली

By भाषा | Updated: June 16, 2021 19:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जून राजद सांसद अमरेंद्र धारी सिंह ने दिल्ली उच्च न्यायालय से बुधवार को अपनी वह याचिका वापस ले ली जिसमें उन्होंने खुद को 10 दिन के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेजे जाने के निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी थी।

ईडी ने सिंह को कथित उर्वरक घोटाले से संबंधित धनशोधन के मामले में दो जून को गिरफ्तार किया था। वह इस समय न्यायिक हिरासत में हैं।

राज्यसभा सदस्य सिंह के वकील ने न्यायमूर्ति नवीन चावला को सूचित किया कि उनके मुवक्किल का आवेदन निचली अदालत में लंबित है और रिमांड आदेश में की गई खास टिप्पणियों पर गौर किए बिना आवेदन पर वहां निर्णय होने देना चाहिए।

उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में उल्लेख किया कि रिमांड आदेश में की गईं टिप्पणियों पर गौर किए बिना निचली अदालत को जमानत याचिका पर निर्णय करना चाहिए।

उच्च न्यायालय ने कहा, ‘‘याचिका का निपटारा किया जाता है क्योंकि यह वापस ले ली गई है।’’

ईडी की ओर से अधिवक्ता अमित महाजन पेश हुए।

सांसद एवं कारोबारी सिंह को प्रवर्तन निदेशालय ने दो जून को धनशोधन रोकथाम कानून के तहत गिरफ्तार किया था और वह न्यायिक हिरासत में हैं।

सिंह ने वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ अग्रवाल के माध्यम से आग्रह किया था कि उन्हें 10 दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेजने के निचली अदालत के तीन जून का आदेश निरस्त किया जाये।

उन्होंने दावा किया था कि विशेष न्यायाधीश के आदेश में मामले से संबंधित तथ्यों, रिकॉर्ड में मौजूद सामग्री और मौजूदा कानून का ध्यान नहीं रखा गया।

मामला इफको और इंडिया पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) से संबंधित कथित उर्वरक घोटाले से जुड़ा है जिसमें केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पिछले महीने भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था।

बाद में, इस प्रकरण में ईडी ने धनशोधन के आरोप में मामला दर्ज किया था।

सिंह को मामले से जुड़ी कंपनी का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बताया जाता है जिसकी पहचान ज्योति ट्रेडिंग कॉरपोरेशन के रूप में हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग