लाइव न्यूज़ :

उर्वरक घोटाला: राजद सांसद अमरेंद्र धारी सिंह को जमानत

By भाषा | Updated: August 5, 2021 20:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अगस्त दिल्ली उच्च न्यायालय ने कथित उर्वरक घोटाले के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज धन शोधन मामले में राजद के राज्यसभा सांसद अमरेंद्र धारी सिंह को बृहस्पतिवार को जमानत दे दी।

उच्च न्यायालय ने दो जून से न्यायिक हिरासत में रखे गए सिंह को 10 लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की जमानत पर यह राहत प्रदान की।

न्यायमूर्ति रजनीश भटनागर ने कहा, "इसलिए, पूरे तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुए, मेरी राय है कि याचिकाकर्ता पात्रता के साथ-साथ चिकित्सा आधार पर जमानत पर रिहा होने का हकदार है। तदनुसार, याचिकाकर्ता को जमानत पर रिहा किया जाए…।”

उच्च न्यायालय ने उन पर विभिन्न शर्तें लगाईं, जिनमें यह भी शामिल है कि वह विशेष अदालत की अनुमति के बिना देश नहीं छोड़ेंगे, यदि पासपोर्ट पहले से जमा नहीं किया गया है, तो अदालत के पास जमा किया जाए।

अदालत ने उन्हें अभियोजन एजेंसी द्वारा आवश्यकता पड़ने पर जांच में शामिल होने का भी निर्देश दिया और कहा कि अभियोजन पक्ष के गवाहों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित नहीं करें।

सिंह ने चिकित्सा आधार पर जमानत मांगी थी, हालांकि ईडी ने याचिका का विरोध किया, जिसने कहा कि उनके खिलाफ आरोप गंभीर हैं और वह कथित तौर पर धन शोधन में शामिल थे जो एक गंभीर आर्थिक अपराध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी