लाइव न्यूज़ :

उर्वरक घोटाला : अदालत ने राजद सांसद अमरेंद्र धारी सिंह को ईडी की हिरासत में भेजा

By भाषा | Updated: June 3, 2021 20:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जून दिल्ली की एक अदालत ने कथित उर्वरक घोटाले के संबंध में धनशोधन मामले में गिरफ्तार राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सदस्य अमरेंद्र धारी सिंह को बृहस्पतिवार को 10 दिनों के लिए प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेज दिया।

विशेष न्यायाधीश दिग विनय सिंह ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आरोपी की तरफ से पेश वकीलों की दलीलें सुनने के बाद यह आदेश दिया।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए दलीलें पेश करने के दौरान ईडी के विशेष लोक अभियोजक अमित महाजन ने 14 दिनों की हिरासत का अनुरोध करते हुए कहा कि बड़ी साजिश को बेनकाब करने के लिए उनसे पूछताछ की जरूरत है।

ईडी की तरफ से ही पेश विशेष लोक अभियोजक नितेश राणा ने अदालत से कहा कि आरोपी का मामले में विभिन्न दस्तावेजों और अन्य सबूतों से सामना कराने की जरूरत है।

सांसद और कारोबारी सिंह को धन शोधन रोकथाम (पीएमएलए) कानून की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया।

यह मामला इफ्को और इंडिया पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) से संबंधित कथित उर्वरक घोटाले से जुड़ा है जिसमें सीबीआई ने पिछले महीने भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था।

बताया जाता है कि सिंह मामले से संबंधित एक कंपनी ज्योति ट्रेडिंग कॉरपोरेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र