लाइव न्यूज़ :

उर्वरक घोटाला : अदालत ने तिहाड़ जेल से राजद सांसद अमरेंद्र धारी सिंह की रिपोर्ट मांगी

By भाषा | Updated: June 21, 2021 18:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जून दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को तिहाड़ जेल के अधिकारियों से राजद के राज्यसभा सदस्य अमरेंद्र धारी सिंह की वर्तमान चिकित्सा स्थिति पर रिपोर्ट मांगी। उन्हें कथित उर्वरक घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया गया है।

उच्च न्यायालय का आदेश सिंह की याचिका पर आया है जिसमें आग्रह किया गया है कि निचली अदालत द्वारा उनकी जमानत याचिका पर निर्णय किए जाने तक उन्हें घर में ही कैद रखा जाए क्योंकि वह विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे हैं और तिहाड़ जेल में उनकी स्थिति खराब हो रही है।

न्यायमूर्ति अनूप जयराम भम्बानी ने उनकी याचिका पर नोटिस जारी करने से पहले कहा कि सिंह की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी हासिल करना उपयुक्त रहेगा। अदालत ने कहा, ‘‘इसी के मुताबिक याचिकाकर्ता (सिंह) की वर्तमान स्वास्थ्य हालत पर जेल अधीक्षक से चिकित्सा स्थिति रिपोर्ट तलब की जाए।’’ इसके साथ ही मामले पर अगली सुनवाई का समय बुधवार तय किया गया।

सिंह का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि 62 वर्षीय नेता पिछले 19 वर्षों से लिम्फैटिक कैंसर और कई अन्य बीमारियों से जूझ रहे हैं और तिहाड़ जेल में उनकी हालत खराब हो रही है।

ईडी का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील जोहेब हसन ने कहा कि सिंह की जमानत यचिका विशेष न्यायाधीश के समक्ष आरक्षित है और मंगलवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है।

राज्यसभा सदस्य और व्यवसायी को दो जून को ईडी ने धनशोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों में गिरफ्तार किया था और वह न्यायिक हिरासत में हैं। मामला इफको और इंडिया पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) के घोटाले से जुड़ा हुआ है जिसमें सीबीआई ने मई में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?