लाइव न्यूज़ :

सोनीपत में महिला पहलवान की गोली मारकर हत्या, पहचान के कारण पैदा हुआ भ्रम

By भाषा | Updated: November 10, 2021 20:42 IST

Open in App

सोनीपत/गोंडा, 10 नवंबर हरियाणा के सोनीपत में एक एकेडमी में अज्ञात हमलावरों ने निशा दहिया नामक पहलवान और उनके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी है। जिस महिला पहलवान की हत्या की गयी, उनकी पहचान को लेकर भ्रम पैदा हो गया और कई खबरों में उन्हें अंडर-23 वर्ग की विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता पहलवान बता दिया गया। विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता पहलवान का नाम भी निशा दहिया ही है।

पुलिस ने बताया कि जिन भाई-बहन की हत्या की गई है उनकी मां भी इस हमले में घायल हुई हैं और उन्हें रोहतक में पीजीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सोनीपत के सहायक पुलिस अधीक्षक मयंक गुप्ता ने दहिया और उनके भाई सूरज की मौत की पुष्टि की है। यह घटना सोनीपत के हलालपुर में सुशील कुमार रेसलिंग एकेडमी में हुई।

हालांकि कई खबरों में दहिया को विश्व पदक विजेता बताया गया जिन्हें कुछ दिनों पहले बेलग्रेड में उनके प्रदर्शन के लिए बुधवार सुबह ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी थी। भारतीय कुश्ती महासंघ ने एक वीडियो साझा कर स्थिति स्पष्ट की। इसमें जिसमें तेजी से उभरती पहलवान निशा दहिया को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के लिए अभी गोंडा में हैं और ठीक हैं।

उनके साथ 2016 ओलंपिक की कांस्य पद विजेता साक्षी मलिक बैठीं दिखाई दे रही हैं।

भारतीय महिला टीम के साथ बेलग्रेड गए कोच रणधीर मलिक ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘जिस लड़की की मौत हुई है वह सोनीपत के हलालपुर गांव की नयी पहलवान थीं। उसका नाम भी निशा दहिया है लेकिन वह अंडर-23 विश्व चैम्पियनशिप में भाग लेने वाली निशा नहीं है। चैम्पियनशिप में जाने वाली निशा सुरक्षित हैं। यह फर्जी खबर हैं कि उनकी मौत हो गयी है।’’

सोनीपत में पुलिस को संदेह है कि एकेडमी का एक कोच इस जघन्य घटना के पीछे हो सकता है। पुलिस ने बताया कि पांच से छह गोलियां चलाई गयी और मामले की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता