लाइव न्यूज़ :

सोनीपत में महिला पहलवान की गोली मारकर हत्या, पहचान के कारण पैदा हुआ भ्रम

By भाषा | Updated: November 10, 2021 21:03 IST

Open in App

सोनीपत/गोंडा, 10 नवंबर हरियाणा के सोनीपत में एक एकेडमी में अज्ञात हमलावरों ने निशा दहिया नामक पहलवान और उनके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी है। जिस महिला पहलवान की हत्या की गयी, उनकी पहचान को लेकर भ्रम पैदा हो गया और कई खबरों में उन्हें अंडर-23 वर्ग की विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता पहलवान बता दिया गया। विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता पहलवान का नाम भी निशा दहिया ही है।

पुलिस ने बताया कि जिन भाई-बहन की हत्या की गई है उनकी मां भी इस हमले में घायल हुई हैं और उन्हें रोहतक में पीजीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दहिया के भाई का शव एकेडमी से कुछ दूरी पर नहर के पास से मिला।

सोनीपत के सहायक पुलिस अधीक्षक मयंक गुप्ता ने दहिया और उनके भाई सूरज की मौत की पुष्टि की है। यह घटना सोनीपत के हलालपुर में सुशील कुमार रेसलिंग एकेडमी में हुई।

हालांकि कई खबरों में दहिया को विश्व पदक विजेता बताया गया जिन्हें कुछ दिनों पहले बेलग्रेड में उनके प्रदर्शन के लिए बुधवार सुबह ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी थी। भारतीय कुश्ती महासंघ ने एक वीडियो साझा कर स्थिति स्पष्ट की। इसमें जिसमें तेजी से उभरती पहलवान निशा दहिया को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के लिए अभी गोंडा में हैं और ठीक हैं।

उनके साथ 2016 ओलंपिक की कांस्य पद विजेता साक्षी मलिक बैठीं दिखाई दे रही हैं।

भारतीय महिला टीम के साथ बेलग्रेड गए कोच रणधीर मलिक ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘जिस लड़की की मौत हुई है वह सोनीपत के हलालपुर गांव की नयी पहलवान थीं। उसका नाम भी निशा दहिया है लेकिन वह अंडर-23 विश्व चैम्पियनशिप में भाग लेने वाली निशा नहीं है। चैम्पियनशिप में जाने वाली निशा सुरक्षित हैं। यह फर्जी खबर हैं कि उनकी मौत हो गयी है।’’

सोनीपत में पुलिस को संदेह है कि एकेडमी का एक कोच पवन इस जघन्य घटना के पीछे हो सकता है। पवन की पत्नी भी एकेडमी में ही कोच थी। पुलिस के अनुसार, कोच पवन अपनी पत्नी और बच्चों के साथ फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। वारदात के पीछे फिलहाल रुपयों का लेनदेन बताया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि पांच से छह गोलियां चलाई गयी और मामले की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?