लाइव न्यूज़ :

जेल में बंद महिला कैदी करवाचौथ पर पति का चेहरा देख कर व्रत खोल सकेंगी, मेहंदी, महावर भी खरीद सकेंगी

By भाषा | Updated: October 16, 2019 13:23 IST

मथुरा जिला कारागार के जेलर अरविंद पाण्डेय ने बुधवार को बताया, "मथुरा जेल में कुल 103 सजायाफ्ता एवं विचाराधीन महिला बंदी निरुद्ध हैं। इनमें से 65 बंदियों ने अपने पतियों की याचना के अनुसार 17 अक्तूबर (गुरुवार) को करवाचौथ का व्रत रखने की सूचना कारावास प्रशासन को दी है।

Open in App
ठळक मुद्देकारागार प्रशासन पतियों की मांग पर उनकी पत्नियों को यह सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास कर रहा है।महिला बंदियों को व्रत के लिए उनके पतियों के साथ मिलाई कराकर व्रत खोलने की छूट जरूर दी जाएगी।

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में जेल में बंद 65 महिला बंदी भी अन्य महिलाओं के समान ही अपने पतियों की दीर्घायु की कामना करते हुए न केवल विधि-विधान से करवाचौथ का व्रत रख सकेंगी, बल्कि परम्परानुसार पति का चेहरा देख कर व्रत भी खोल सकेंगी।

कारागार प्रशासन पतियों की मांग पर उनकी पत्नियों को यह सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास कर रहा है। मथुरा जिला कारागार के जेलर अरविंद पाण्डेय ने बुधवार को बताया, "मथुरा जेल में कुल 103 सजायाफ्ता एवं विचाराधीन महिला बंदी निरुद्ध हैं। इनमें से 65 बंदियों ने अपने पतियों की याचना के अनुसार 17 अक्तूबर (गुरुवार) को करवाचौथ का व्रत रखने की सूचना कारावास प्रशासन को दी है।

इसके लिए उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी है।" पाण्डेय ने बताया, "दरअसल, 65 महिला बंदियों के पतियों ने करवाचौथ के दिन व्रत खोलने के अवसर पर अपनी-अपनी पत्नी से मिलने की इजाजत मांगी थी। इस पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए करवाचौथ का व्रत करने वाली महिलाओं के लिए यह व्यवस्था की जा रही है।

वे नियमानुसार शर्तें पूरी करते हुए पति से मिल सकेंगी।" जेलर पाण्डेय ने बताया, "महिला बंदियों को करवाचौथ व्रत के लिए मेहंदी, महावर आदि जरूरी सामान भी जेल की मान्य सूची के अनुसार लाने दिया जाएगा तथा एक निश्चित समय पर मिलाई कराई जाएगी।’’

जेल अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार मैत्रेय ने बताया, "महिला बंदियों को व्रत के लिए उनके पतियों के साथ मिलाई कराकर व्रत खोलने की छूट जरूर दी जाएगी किंतु सुरक्षा नियमों में और किसी भी प्रकार की छूट बंदियों अथवा उनसे मिलने के लिए आने वाले पतियों को नहीं दी जाएगी। सब कुछ यथावत रहेगा।" 

टॅग्स :मथुराजेलउत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया