लाइव न्यूज़ :

महिला पुलिसकर्मी ने तड़प रही महिला का सड़क पर कराया प्रसव

By भाषा | Updated: July 28, 2021 16:14 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र), 28 जुलाई जिले में एक महिला पुलिसकर्मी ने पीड़ा से तड़प रही एक गर्भवती महिला का उसकी मां की मदद से सड़क पर ही प्रसव कराया। महिला तथा उसकी बच्ची दोनों स्वस्थ हैं।

पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने बुधवार को बताया कि जलालाबाद क्षेत्र की रहने वाली गर्भवती महिला रेखा (30) रोडवेज बस से सोमवार को शाहजहांपुर आई थी। बस से उतरते ही उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इस दौरान वहां एंबुलेंस की तुरंत व्यवस्था न होने के चलते महिला के परिजन उसे रोडवेज बस अड्डे के बाहर सड़क पर ले आए।

उन्होंने बताया कि सूचना पर 112 सेवा से संबंधित पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को देखते हुए महिला सिपाही बिंटू पुष्कर ने प्रसूता महिला की मां के सहयोग से रोडवेज बस अड्डे के पास ही महिला को कपड़े से ढककर उसका प्रसव कराया। इस दौरान एक बेटी का जन्म हुआ।

कुमार ने बताया कि आपात परिस्थिति में प्रसव कराना आवश्यक था, इसलिए पुलिस ने सड़क पर आवागमन रोक दिया था। इसके बाद महिला तथा उसकी बच्ची को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos