महिला पुलिसकर्मी ने दो सिपाहियों के खिलाफ दर्ज कराया छेड़खानी का मुकदमा

By भाषा | Updated: November 2, 2020 13:43 IST2020-11-02T13:43:14+5:302020-11-02T13:43:14+5:30

Female policeman filed a case of molestation against two soldiers | महिला पुलिसकर्मी ने दो सिपाहियों के खिलाफ दर्ज कराया छेड़खानी का मुकदमा

महिला पुलिसकर्मी ने दो सिपाहियों के खिलाफ दर्ज कराया छेड़खानी का मुकदमा

बांदा, दो नवंबर बांदा जिले में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी ने दो पुरुष सिपाहियों के खिलाफ से छेड़खानी करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नगर क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) आलोक मिश्रा ने सोमवार को बताया, “अपराध शाखा में तैनात 27 वर्षीय एक महिला सिपाही ने नगर कोतवाली में शनिवार को दो सिपाहियों के खिलाफ पिछले एक साल से छेड़खानी करने और आते-जाते भद्दी टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।” दोनों सिपाही मुख्‍यालय में तैनात हैं।

महिला सिपाही का आरोप है, “कुछ पुलिस अधिकारी आरोपी सिपाहियों के बचाव में उतर आए हैं और उस पर मामला वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है।”

पुलिस उपाधीक्षक ने कहा, “मामले की जांच की जा रही है। सात साल से कम सजा वाली धाराओं के चलते फिलहाल आरोपी सिपाहियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

Web Title: Female policeman filed a case of molestation against two soldiers

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे