लाइव न्यूज़ :

इंदौर के चिड़ियाघर से ‘‘मादा’’ तेंदुआ शावक गायब, छह दिन बाद ‘‘नर’’ तेंदुआ शावक पकड़ा गया

By भाषा | Updated: December 8, 2021 15:41 IST

Open in App

इंदौर, आठ दिसंबर मध्यप्रदेश के इंदौर में एक जख्मी तेंदुआ शावक के कमला नेहरू चिड़ियाघर से ‌

गायब होने और इसके छह दिन बाद वन विभाग के दफ्तर के पास मिलने के घटनाक्रम की सरकारी कहानी कई लोगों के गले नहीं उतर रही है।

अधिकारियों के मुताबिक अपनी मां से बिछड़ने के बाद बुरहानपुर के जंगल में बचाए गए तेंदुआ शावक को एक दिसंबर की रात घायल हालत में इंदौर के चिड़ियाघर लाया गया था और तब वन विभाग के दस्तावेजों में उसे मादा बताया गया था, लेकिन मंगलवार (सात दिसंबर) को जिस तेंदुआ शावक को इंदौर में वन विभाग के दफ्तर के पास पकड़ा गया, वह चिड़ियाघर प्रशासन की जांच में नर निकला है।

इस मामले में वन विभाग का दावा है कि यह वही तेंदुआ शावक है जो चिड़ियाघर से गायब हुआ था और एक पशु चिकित्सक द्वारा उसका लिंग पहचानने में चूक के कारण यह स्थिति बनी।

इंदौर रेंज के मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) एचएस मोहंता ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘बुरहानपुर के जंगल में बचाए गए तेंदुआ शावक को एक पशु चिकित्सक ने उसके अनुमान के आधार पर सरकारी दस्तावेजों में मादा बताया था, लेकिन अब स्पष्ट हो चुका है कि यह शावक नर है।’’

तेंदुआ शावक के इलाज की अगुवाई कर रहे चिड़ियाघर प्रभारी उत्तम यादव ने बताया, ‘‘वन विभाग ने हमें मंगलवार को सात-आठ महीने का नर तेंदुआ शावक सौंपा है। उसके पिछले पैरों में लकवे का असर है जिससे वह बहुत कम चल-फिर पा रहा है।’’

उन्होंने कहा कि तेंदुआ शावक काफी कमजोर हो चुका है और उसके शरीर में पानी की कमी हो चुकी है।

चश्मदीदों के मुताबिक तेंदुआ शावक को वन विभाग के दफ्तर के पास जिस जगह ढूंढने का दावा किया गया, वह स्थान चिड़ियाघर से करीब तीन किलोमीटर दूर है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि सघन आबादी वाले शहरी क्षेत्र में पिछले छह दिनों के दौरान वह किसी व्यक्ति को क्यों नहीं दिखा और जख्मी होने के बावजूद वह चिड़ियाघर की चहारदीवारी फांदकर वह इतनी दूर कैसे पहुंच गया?

इस बारे में पूछे जाने पर चिड़ियाघर प्रभारी ने कहा, ‘‘हमारे लिए भी यह संदेह का विषय है कि आंशिक रूप से लकवे का शिकार होने के बावजूद तेंदुआ शावक चिड़ियाघर से बाहर निकलकर इतनी दूर कैसे जा सकता है? हम इस बारे में जांच कर रहे हैं।’’

राज्य के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने तेंदुआ शावक के गायब होने और मिलने के मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है ।

चिड़ियाघर प्रभारी यादव ने बताया कि वन विभाग का दल तेंदुआ शावक के पिंजरे वाली गाड़ी को एक दिसंबर की रात चिड़ियाघर परिसर में छोड़कर रवाना हो गया था। उन्होंने कहा, ‘‘हमने वन विभाग के अफसरों को पहले ही बता दिया था कि हम रात के वक्त तेंदुआ शावक को चिड़ियाघर के पिंजरे में स्थानांतरित नहीं कर सकते।’’

यादव के मुताबिक तेंदुआ शावक को स्थानांतरित करने के लिए वन विभाग की गाड़ी में रखा पिंजरा दो दिसंबर की सुबह देखा गया, तो उसकी जाली टूटी मिली थी और यह वन्य जीव उसमें नहीं था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह