लाइव न्यूज़ :

गुजरात में महिला स्वास्थ्य कर्मी के ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि

By भाषा | Updated: December 16, 2021 18:11 IST

Open in App

मेहसाणा, 16 दिसंबर गुजरात में मेहसाणा जिले की विजयपुर तहसील के एक गांव की 41 वर्षीय महिला स्वास्थ्य कर्मी बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाई गईं।

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद गुजरात में ‘ओमीक्रोन’ के कुल मामलों की संख्या पांच हो गई है।

मुख्य जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विष्णुभाई पटेल ने कहा, “ महिला मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (आशा) के तौर पर सेवारत हैं। उसका विदेश यात्रा का कोई इतिहास नहीं है, लेकिन वह हाल में जिम्बाब्वे से लौटे अपने एक रिश्तेदार के संपर्क में आई थी।”

उन्होंने बताया कि उसका मेहसाणा के वडनगर शहर के एक सरकारी अस्पताल में बनाए गए पृथक वार्ड में इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है।

पटेल ने कहा, “ महिला के पति की हाल में कैंसर के कारण मौत हो गई। उनकी शोकसभा में शिरकत करने के लिए उसके पति के बड़े भाई और भाभी पिछले महीने जिम्बाब्वे से आए हैं। दोनों की तीन बार कोविड-19 की जांच की गई और उनकी रिपोर्ट हर बार निगेटिव आई।”

अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने एहतियाती तौर पर संपर्कों का पता लगने का फैसला किया है । महिला 10 दिसंबर को संक्रमित पाई गई थीं जिसके बाद उनके नमूने को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया। जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को आई है और उसमें ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो