लाइव न्यूज़ :

पलामू में तीस लाख रुपये के गबन के आरोप में महिला मुखिया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 25, 2021 22:32 IST

Open in App

मेदिनीनगर(झारखंड), 25 जनवरी पलामू जिले के हुसैनाबाद प्रखण्ड के पथरा पंचायत की मुखिया ललिता देवी को पुलिस ने ग्रामीण विकास विभाग के तहत संचालित योजनाओं में तीस लाख रुपये के गबन के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने पलामू के उपायुक्त शशिरंजन द्वारा मामले की जांच कराये जाने पर भ्रष्टाचार की बात सामने आने पर हुसैनाबाद प्रखण्ड के विकास पदाधिकारी जयविरस लकड़ा द्वारा गबन के बाबत दर्ज कराई गई आपराधिक प्राथमिकी के आधार पर महिला मुखिया को गिरफ्तार किया।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्राथमिकी दर्ज किए जाने के पूर्व ग्रामीणों ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी (मनरेगा) योजना के अतिरिक्त अन्य योजनाओं में भी गड़बड़ी की शिकायत जिला प्रशासन से की थी।

शिकायत के बाद उपायुक्त शशिरंजन ने मामले की जांच उपविकास आयुक्त शेखर जमुआर से करवाया जिसमें भ्रष्टाचार की पुष्टि हुई।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नौ नवम्बर 2020 को जन सुनवाई में योजनाओं के बारे में बृहत बहस हुई थी और गबन की गयी सारी राशि लौटाने की चेतावनी दी गई थी।

उपायुक्त शशिरंजन ने बताया कि सभी मामलों में मुखिया समेत तेरह अन्य के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज है। अभी तक सिर्फ ललिता देवी की गिरफ्तार हुई है। अन्य 12 फरार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos