लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने के लिए महिला सरकारी अधिकारी ने एक व्यक्ति को मारा थप्पड़

By भाषा | Updated: May 24, 2021 22:19 IST

Open in App

शाजापुर (मध्य प्रदेश), 24 मई शाजापुर में कोविड-19 दिशा-निर्देशों का कथित रूप से उल्लंघन करने के लिए प्रदेश की एक महिला सरकारी अधिकारी ने 25 वर्षीय एक व्यक्ति को थप्पड़ मारा है। इस कथित घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरस हुआ है।

यह घटना पड़ोसी छत्तीसगढ़ में एक सरकारी अधिकारी द्वारा थप्पड़ मारने के कुछेक दिन बाद सामने आई है।

वायरल हुए इस वीडियो में मध्य प्रदेश सरकार की यह वरिष्ठ महिला अधिकारी एक व्यक्ति को उस वक्त थप्पड़ मारती दिख रहीं हैं, जब यह व्यक्ति अपनी खुली हुई दुकान से बाहर था। इस दौरान वहां पर एक पुलिस कर्मी भी था और उसने भी उसे लाठी ने एक बार मारा।

सूत्रों ने बताया कि घटना 21 मई को शाजापुर के किला रोड़ इलाके में इस व्यक्ति के दुकान के आगे हुई।

वायरल वीडियो के पीड़ित युवक अब्दुल हाफिज खान (25) ने बताया, ‘‘मैं मस्जिद में नवाज पढ़ाकर घर वापिस आ रहा था। मैं मस्जिद में इमाम हूं। मेरी दुकान और घर एक ही मकान में है। अगले हिस्से में दुकान और पिछले हिस्से में घर है। उसी दौरान उसके साथ एडीएम (एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट) ने थप्पड़ मारा और एक पुलिस कर्मी ने लट्ठ मारा।’’

वायरल वीडियो की घटना पर टिप्पणी के लिए शाजापुर एडीएम मंजूषा विक्रांत राय और कलेक्टर दिनेश कुमार गुप्ता से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?