लाइव न्यूज़ :

बीएएमएस के छात्र के अपहरण मामले में महिला डॉक्टर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 1, 2021 15:44 IST

Open in App

गोंडा (उप्र) एक फरवरी जिला पुलिस तथा स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम ने मेडिकल के छात्र गौरव हालदार अपहरण कांड में फरार चल रही आरोपी डॉक्टर प्रीति मेहरा को हरियाणा में उसके पैतृक गांव से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर गोंडा लाकर जेल भेज दिया गया।

देवीपाटन क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) राकेश सिंह और पुलिस अधीक्षक (एसपी) शैलेश कुमार पांडेय ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया, ‘‘18 जनवरी 2021 को एससीपीएम कॉलेज में बीएएमएस प्रथम वर्ष के छात्र गौरव हालदार का कॉलेज के बाहर से अपहरण कर लिया गया था। बाद में उसके पिता निखिल हालदार को फोन कर 70 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी।’’

निखिल की शिकायत पर थाना कोतवाली नगर में मामला दर्ज कर अपहृत की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गयी थी। पुलिस ने 22 जनवरी को ग्रेटर नोएडा से तीन आरोपियों अभिषेक, नीतेश तथा मोहित सिंह को गिरफ्तार कर अपहृत गौरव हालदार को सकुशल बरामद कर लिया था। मामले में दो अन्य आरोपियों रोहित सिंह तथा सतीश कुमार चौरसिया को 23 जनवरी को गिरफ्तार किया जा चुका है।

आइजी ने बताया कि आरोपी प्रीति मेहरा को जिला पुलिस और एसओजी की टीम ने हरियाणा में झज्जर के उसके पैतृक गांव धौर से गिरफ्तार किया। उसकी गिरफ्तारी पर एसपी ने 25 हजार रुपए का पुरस्कार घोषित किया था।

पूछताछ के दौरान मेहरा ने बताया कि उसने पैसे के लालच में आकर अपने दोस्त अभिषेक और उसके अन्य साथियों के साथ मिलकर गौरव हालदार को दोस्ती के जाल में फंसाया था। उसने गौरव को गोंडा आकर मिलने के लिए बुलाया था और फिर अपने साथियों की मदद से उसका अपहरण कर लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!