लाइव न्यूज़ :

BJP में शत्रुघ्न कर रहे थे दबा हुआ महसूस, पार्टी में हुए सौतेला व्यवहार की बताई पूरी हकीकत

By IANS | Updated: February 2, 2018 16:42 IST

राष्ट्र मंच के उद्देश्य के बारे में पूछने पर शत्रुघ्न ने कहा कि पहले तो मैं आपको बता दूं कि हमारा क्या उद्देश्य नहीं है। राष्ट्र मंच से कोई चुनाव नहीं लड़ा जाएगा। इस अर्थ से यह कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है।

Open in App

नरेंद्र मोदी सरकार से संबंधित मुद्दे उठाने वाले एक नए 'गैर राजनीतिक मंच' राष्ट्र मंच के सदस्य वरिष्ठ अभिनेता व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में उनके साथ सौतेले बेटे जैसा व्यवहार हुआ। उन्हें बीजेपी में दबाव महसूस होता था। अब उन्हें मुक्ति का अहसास हो रहा है। उन्होंने कहा कि हम कुछ बेचैन दिमागों में राष्ट्र मंच की अवधारणा काम कर रही थी। इसे साकार करने के लिए उन्होंने घनश्याम तिवारी और केसी सिंह को विशेष धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा, "राष्ट्र मंच का हिस्सा बनकर खुली हवा में सांस लेने जैसा अहसास हो रहा है। इसमें शामिल होने के बाद मैं देश की भलाई के लिए अपने विचार स्वतंत्र होकर व्यक्त कर सकता हूं। मैं बता नहीं सकता कि मैं कितना मुक्त महसूस कर रहा हूं। खुली हवा में सांस लेने का मजा ही कुछ और है।

यह कहने पर कि उनकी मूल पार्टी बीजेपी ने उन्हें कभी बोलने से रोका नहीं, उन्होंने कहा कि मेरी मूल पार्टी बीजेपी ने मुझे बोलने के अलावा और कोई काम नहीं करने दिया। मुझे यह महसूस होता था कि बीजेपी मेरे साथ सौतेले बेटे जैसा व्यवहार कर रही है। सच कहूं तो मैं दबा-दबा महसूस करता था। मेरे आदरणीय यशवंत सिन्हा जी जब मेरे पास यह गैर राजनीतिक मंच का विचार लेकर आए तो मैने तुरंत हां कर दी। आप देखिए हम बीजेपी से अलग नहीं हुए हैं। हमने अपनी मूल पार्टी से विद्रोह नहीं किया है। हमने कोई सीमा नहीं तोड़ी है।" 

राष्ट्र मंच के उद्देश्य के बारे में पूछने पर शत्रुघ्न ने कहा कि पहले तो मैं आपको बता दूं कि हमारा क्या उद्देश्य नहीं है। राष्ट्र मंच से कोई चुनाव नहीं लड़ा जाएगा। इस अर्थ से यह कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है। हमारा उद्देश्य साथ मिलकर सामाजिक व्यवस्था में सुधार लाना है। इसमें हम आर्थिक मुद्दों और गरीबों की जरूरतों के मुद्दे उठाएंगे। किसानों की आत्महत्या, बेरोजगारी, सीमा पर और आंतरिक सुरक्षा के मुद्दे उठाएंगे। मुझे लगता है कि 'पद्मावत' जैसे अनावश्यक मुद्दों पर ज्यादा ध्यान देने से अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों से ध्यान हट जाता है। पद्मावत विवाद बिलकुल निर्थक था।

इन मुद्दों पर बोलने की अनुमति मिलने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि क्यों, अनुमति क्यों नहीं मिलेगी? क्या देश के सबसे बड़े और मजबूत एक्शन हीरो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुधार और बदलाव नहीं चाहते हैं? उनके हाथ मजबूत करने के लिए हमने इस मंच को शुरू किया है, जैसे जयप्रकाश नारायण और वीपी सिंह ने एक पार्टी बनाई थी जिससे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी संबद्ध था। हमारी पार्टी में एक जैसी मानसिकता के लोग हैं और हमारे लक्ष्य हमारे दिल में हैं। पवन वर्मा, दिनेश तिवारी, रेणुका चौधरी, सोम पाल जैसे आशावादी नेता हमारे साथ हैं। इस लिए अपना लक्ष्य पाने के लिए हम आशावादी और सक्षम महसूस करते हैं।

बीजेपी के तेलंगाना प्रवक्ता कृष्ण सागर ने कहा है कि शत्रुघ्न और यशवंत सारी सीमाएं लांघ चुके हैं। इस बारे में शत्रुघ्न ने एक गीत गाकर जवाब दिया कि इस सागर में कितनी गहराई है ये तो सबको मालूम है।

टॅग्स :शत्रुघ्न सिन्हाबीजेपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया