लाइव न्यूज़ :

मुठभेड़ के दौरान मारे गए पुलिसकर्मी के लिये साथी पुलिसकर्मियों ने जुटाए 11 लाख रुपये

By भाषा | Updated: October 1, 2021 17:40 IST

Open in App

फरीदाबाद, एक अक्टूबर हरिद्वार में लूट के आरोपियों को पकड़ने के लिये दबिश देने गए फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा में तैनात सिपाही संदीप की बदमाशों के साथ मुठभेड़ में मौत पर पुलिस आयुक्त समेत साथी पुलिसकर्मियों ने शोक व्यक्त किया और उसके परिवार की मदद के लिये 11 लाख रुपये भी स्वेच्छा से जुटाए।

पुलिस प्रवक्ता ने आज बताया कि मुजेसर में व्यापारी से लूटपाट मामले में बृहस्पतिवार की रात अपराध शाखा की एक टीम बदमाशों को पकडऩे हरिद्वार पहुंची थी, वहां चार बदमाश अंशु उर्फ मोनू, अभिषेक, मनीष और अमित छिपे थे। पुलिस द्वारा इन बदमाशों को काबू करने के प्रयास में एक बदमाश अंशु ने पुलिस पर गोली चला दी जो सिपाही संदीप के जबड़े पर लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उक्त बदमाश के हाथ में भी गोली लगी। उन्होंने बताया कि चारों बदमाशों को मौके से काबू कर लिया गया तथा घायल सिपाही संदीप को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

संदीप की मौत पर पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा और साथी पुलिसकर्मियों ने शोक व्यक्त किया है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि सोनीपत के कथुरा गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ संदीप की अंत्येष्टि की जाएगी। उन्होंने संदीप की बहादुरी की प्रशंसा करते हुए उसके आश्रितों को आर्थिक सहायता देने का भी ऐलान किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गांव कथुरा, सोनीपत में 1984 में जन्मे सिपाही संदीप वर्ष 2013 से पुलिस विभाग में शामिल हुए थे और जनवरी 2020 से क्राइम ब्रांच-30 में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इससे पहले वह क्राइम ब्रांच-56 में तैनात थे।

उन्होंने कहा कि सिपाही संदीप की कमी को तो पूरा नहीं किया जा सकता परंतु उनके परिवार की आर्थिक सहायता के लिए फरीदाबाद पुलिस के पुलिसकर्मियों और अधिकारीयों की तरफ से अपनी स्वेच्छा से 11 लाख रूपए की आर्थिक मदद दी गई है और इसके साथ ही पुलिस विभाग व हरियाणा सरकार की तरफ से मिलने वाली सहायता के लिए फाइल तैयारकर जल्द से जल्द भेजी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा