लाइव न्यूज़ :

‘जन्नत जैसा महसूस हो रहा है’ : शाहरुख खान के प्रशंसकों ने आर्यन की वापसी पर कहा

By भाषा | Updated: October 30, 2021 13:38 IST

Open in App

मुंबई, 30 अक्टूबर बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के घर लौटने पर प्रशंसकों ने इसे खास बनाने के लिए कोई मौका नहीं छोड़ा और वे यहां अभिनेता के बंगले के बाहर बड़ी संख्या में एकत्रित हुए तथा गाने गाकर, नाचकर और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया।

आर्यन खान मुंबई तट पर एक क्रूज जहाज पर मिले मादक पदार्थ के मामले में आर्थर रोड जेल में 22 दिन रहने के बाद शनिवार को बाहर निकले। एक विशेष अदालत से जमानत मिलने के बाद आर्यन खान सुबह करीब 11 बजे जेल से बाहर आए।

सुबह 11 बजकर 33 मिनट पर शाहरुख खान की गाड़ियों का काफिला उनके बंगले मन्नत पहुंचा, वहां उनके सैकड़ों प्रशंसक खान परिवार की एक झलक पाने के लिए जुटे हुए थे। उनके समर्थक कार के साथ-साथ चलते हुए यह कह रहे थे, ‘‘हम शाहरुख को प्यार करते हैं, हम आर्यन को प्यार करते हैं।’’

जैसे ही आर्यन बंगले में पहुंचे, प्रशंसकों ने ड्रम की धुनों पर नाचना शुरू कर दिया और पटाखे फोड़े। पुलिस ने भीड़ और मीडिया को काबू में करने के लिए मन्नत के बाहर के इलाके में अवरोधक लगाए थे। पुलिस की तीन गाड़ियां और करीब 30 पुलिसकर्मी घटनास्थल पर मौजूद थे।

इस महीने आर्यन की गिरफ्तारी के बाद से ही बंगले के बाहर डेरा डाले हुए मीडियाकर्मियों ने सुबह पांच बजे ही वहां पहुंचना शुरू कर दिया।

अभिनेता के बांद्रा स्थित आवास पर सुबह पहुंचे प्रशंसकों के एक समूह के एक बैनर में लिखा था, ‘‘आर्यन खान की घर वापसी का स्वागत। मजबूत रहिए प्रिंस आर्यन। सब कुछ जल्द ही ठीक हो जाएगा।‘‘ एक प्रशंसक ने कहा, ‘‘ आज हम मन्नत के बाहर खड़े हैं और हम जन्नत जैसा महसूस कर रहे हैं। यह मुश्किल वक्त था। लेकिन शाहरुख और उनका परिवार इससे उबर गया है।’’

एक कॉरपोरेट कंपनी में नौकरी के लिए साक्षात्कार देने जाने से पहले अपने पसंदीदा अभिनेता का समर्थन करने बांद्रा पहुंची कविता ने कहा कि इस ‘‘क्षण को देखना’’ उनके लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, ‘‘यह एक भावुक क्षण है। दोपहर में नौकरी के लिए मेरा साक्षात्कार है लेकिन मैं समय निकालकर यहां आयी हूं ताकि इस क्षण को देख सकूं। हम हमेशा शाहरुख खान के साथ हैं।’’

बच्चों, कॉलेज छात्रों से लेकर उम्रदराज दंपतियों को भी आर्यन खान के घर लौटने का जश्न मनाते हुए देखा गया। मन्नत के प्रवेश द्वार तक जाने वाली सड़क लोगों से खचाखच भरी हुई थी। पुलिस और शाहरुख के निजी सुरक्षाकर्मियों को कार को अंदर जाने देने के लिए रास्ता बनाना पड़ा।

अभिनेता के काफिले के बंगले के भीतर जाने के बाद भी उनके कई प्रशंसक इंतजार करते रहे कि शायद शाहरुख एक बार हाथ हिलाकर अपने समर्थकों का अभिवादन करें जैसा कि वह हर साल अपने जन्मदिन पर करते हैं।

इससे पहले शुक्रवार शाम को मन्नत को रोशनी से सजाया गया जो दिखाता है कि आर्यन की रिहाई, दो नवंबर को शाहरुख के जन्मदिन, चार नवंबर को दिवाली और फिर 13 नवंबर को आर्यन के जन्मदिन के लिए जश्न मनाने की तैयारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह