लाइव न्यूज़ :

केरल के अस्पताल में 100 बिस्तरों वाले कोविड केन्द्र के लिए फेडरल बैंक ने दिया आर्थिक सहयोग

By भाषा | Updated: May 11, 2021 16:34 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 11 मई महामारी के खिलाफ लड़ाई में देश का सहयोग करते हुए फेडरल बैंक ने अलुवा के सरकारी अस्पताल में 100 बिस्तरों वाला विशेष कोविड-19 केन्द्र बनाने के लिए 3.55 करोड़ रुपये का आर्थिक सहयोग दिया है।

बैंक द्वारा मंगलवार को जारी बयान के अनुसार, अस्पताल परिसर में बनने वाले आईसीयू में 100 बिस्तर होंगे जिनमें जीवन रक्षक प्रणाली वेंटीलेटर के अलावा कोविड-19 रोगियों के उपचार के लिए आवश्यक अत्याधुनिक उपकरण भी लगाए जाएंगे।

केन्द्र को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए बैंक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के साथ मिलकर काम कर रहा है।

बयान के अनुसार, बैंक द्वारा सीएसआर के तहत उठाए गए इस कदम से जिले में बढ़ रहे कोविड-19 रोगियों को लाभ होगा।

बैंक ने उत्तरी मल्लपुरम जिले को तीन मोबाइल टीकाकरण वाहन मुहैया कराए थे, जो जिले में घर-घर जाकर बुजुर्गों और अन्य जरुरतमंदों को टीका लगा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता