लाइव न्यूज़ :

बहु और उसके मायके वालों की धमकी से तंग आकर बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: May 28, 2021 10:25 IST

Open in App

नोएडा, 28 मई नोएडा में एक बुजुर्ग दंपति ने बहु और उसके मायके वालों द्वारा झूठे मामले में फंसाने की धमकी से तंग आकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मामले में चार लोगों के खिलाफ थाना दादरी में आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज हुआ है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) विशाल पांडे ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र के बढ़पुरा गांव में रहने वाले अरुण भाटी का विवाह 29 जनवरी 2020 को हापुड़ जिले की रहने वाली स्वाति से हुआ था। बहु के मायके वाले 11 मई उसे विदा कराकर हापुड़ ले गए और 16 मई को उन्होंने अरुण के पिता रविंद्र कुमार को फोन कर उनके चरित्र पर उंगली उठायी तथा उनके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराने की धमकी दी।

उन्होंने बताया कि धमकी से परेशान होकर रविंद्र कुमार भाटी और उनकी पत्नी राकेश भाटी ने 17 मई को कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें दादरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उन्हें गाजियाबाद के एक अस्पताल में रेफर किया गया, जहां दोनों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

अपर उपायुक्त ने बताया कि मरने से पहले भाटी और उनकी पत्नी ने एक सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने बेटे की शादी में बिचौलिया सुनील द्वारा उनसे पांच लाख रुपये उधार लेने और मांगने पर आनाकानी करने की बात कही है। दंपति ने सुनील पर बहु स्वाति के परिवार वालों को भड़काने का आरोप भी लगाया।

उन्होंने बताया कि मामले में अरुण की शिकायत पर सुनील, बहु स्वाति, उसके भाई कौशिंदर और गौरव के खिलाफ थाना दादरी में बृहस्पतिवार को मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां