लाइव न्यूज़ :

चार फरवरी : फेसबुक लांच, जुकरबर्ग ने बदला सोशल मीडिया का अंदाज

By भाषा | Updated: February 4, 2021 11:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार फरवरी :भाषा: पिछले दो दशक में टैक्नोलॉजी ने जिस रफ्तार से तरक्की की है, उसने लोगों की जीवनशैली को एकदम बदल दिया। फोन, कंप्यूटर और इंटरनेट जैसी व्यस्तताओं ने दुनिया को आपके टेबल से होते हुए आपके हाथ तक पहुंचा दिया। सोशल मीडिया के जरिए लोगों की सोशल लाइफ में आए इस बदलाव में 4 फरवरी का एक खास महत्व है। दरअसल 2004 में 4 फरवरी को ही मार्क जुकरबर्ग ने हावर्ड यूनिवर्सिटी में अपने साथ पढ़ने वाले तीन दोस्तों के साथ मिलकर बनाई वेब साइट ‘फेसबुक’ को लांच करके दुनियाभर के लोगों को ‘फ्रेंड्स’ और ‘लाइक’ को गिनते रहने का एक नया गणित दे दिया।

हालत यह है कि दुनिया के अरबों लोग अपनी हर गतिविधि को ‘शेअर’ करते हैं और यही उनकी दुनिया बन गई है। जुकरबर्ग ने फेसबुक के जरिए अपनी तकदीर बदल दी और पूरी दुनिया की तस्वीर। मौसम के बाद शायद यह पहली चीज है जो दुनिया के इतने लोगों को एक साथ प्रभावित करने का माद्दा रखती है। हालांकि इसके बाद सोशल मीडिया पर इस तरह की बहुत सी साइट आती रहीं, लेकिन फेसबुक ने अपनी जगह मजबूती से बनाए रखी।

देश दुनिया के इतिहास में चार फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1628 : शाहजहां को आगरा में मुगल बादशाह का ताज पहनाया गया।

1922 : भारतीय शास्त्रीय संगीत के चितेरे भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी का जन्म।

1938 : कत्थक नृत्य के देश के महान साधक बिरजू महाराज का जन्म ।

1948 : सिलोन :अब श्रीलंका: को ब्रिटेन से आजादी मिली।

1973 : भारत के सबसे बड़े मर्चेंट पोत जवाहर लाल नेहरू का उद्घाटन। इसमें 88,000 डीडब्ल्यूटी का सुपर टैंकर था।

1974 : महान भौतिकशास्त्री सुरेन्द्र नाथ बोस का निधन।

1976 : ग्वाटेमाला में भीषण भूकंप में 23,000 लोगों की मौत हो गई और 75,000 से ज्यादा जख्मी हुए।

1976 : संयुक्त राष्ट्र के शैक्षणिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन ने कहा कि वह निरक्षरता को दूर करने के अपने प्रयासों में असफल रहा है। इस संबंध में संगठन का दस वर्ष का कार्यक्रम भारत सहित 11 देशों पर केंद्रित था।

1968 : केन्या से एशियाई नागरिकों के पलायन का सिलसिला जारी। भारत और पाकिस्तान के 96 लोग ब्रिटेन पहुंचे, जिनमें नौ छोटे बच्चे शामिल।

1990 : केरल का एर्नाकुलम ज़िला देश का पूर्ण साक्षर ज़िला घोषित। यहां साक्षरता की दर शत प्रतिशत दर्ज की गई।

1994 : अमेरिका ने वियतनाम के खिलाफ लगाये गए व्यापारिक प्रतिबंध समाप्त किए।

1997 : इस्राइल की सेना के दो हेलीकाप्टर उत्तरी इस्राइल में टकराए। देश के इतिहास के इस भीषणतम हवाई हादसे में सेना से जुड़े 73 लोग मारे गए।

1998 : अफगानिस्तान के पूर्वोत्तर इलाके में भूकंप से चार हजार से ज्यादा लोगों की मौत।

2001 : तिब्बत की निर्वासित सरकार ने ऐलान किया कि भारत ने करमापा लामा को शरणार्थी का दर्जा दे दिया है। वह जनवरी 2000 में किशोरावस्था में भारत चले आए थे।

2003 : यूगोस्लाविया ने आधिकारिक तौर पर अपना नाम बदलकर सर्बिया और मोंटेनेग्रो किया।

2004 : फेसबुक लांच। यह बाद में दुनिया का सबसे बड़ा सोशल नेटवर्क बना।

2006 : अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने ईरान के एटमी हथियार बनाये जाने के मामले को सुरक्षा परिषद में भेजा।

2014 : भारतीय मूल के सत्या नडेला को माइक्रोसॉफ़्ट का नया सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) चुना गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह