लाइव न्यूज़ :

24 फरवरी : एप्पल के सह संस्थापक स्टीव जॉब्स का जन्म

By भाषा | Updated: February 23, 2021 16:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 फरवरी इतिहास में 24 फरवरी की तारीख 'एप्पल' के सह संस्थापक स्टीव जॉब्स के जन्मदिन के रूप में दर्ज है। अपनी मिनी बस और दोस्त का कुछ सामान बेचकर एक गैराज में अपने दो दोस्तों के साथ कंपनी शुरू करने वाले जॉब्स ने कंप्यूटर से लेकर मोबाइल फोन तक का निर्माण शुरू किया और इन दोनों उत्पाद को देखने का पूरी दुनिया का नजरिया बदलकर रख दिया।

जॉब्स के बारे में एक खास बात यह है कि उन्होंने पोर्टलैंड, ओरेगोन में रीड कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर 1974 में एक कंपनी में वीडियो गेम डिजाइनर के तौर पर नौकरी शुरू की और पैसा जमा करना शुरू किया ताकि भारत जाकर बौद्ध धर्म के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल कर सकें।

देश दुनिया के इतिहास में 24 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1483 : भारत के पहले मु्गल बादशाह बाबर का जन्म जिसका पूरा नाम जहीरूद्दीन मोहम्मद बाबर था।

1739 : ईरान के नादिर शाह की हमलावर फौजों ने भारत के मुगल बादशाह मोहम्मद शाह की फौज को करनाल की लड़ाई में मात दी।

1942 : नाजी नेताओं के दुष्प्रचार का जवाब देने के लिए वॉयस ऑफ अमेरिका ने जर्मन में अपना पहला प्रसारण किया।

1948 : दक्षिण भारतीय सिनेमा की अभिनेत्री, अन्नाद्रमुक की नेता और तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता का जन्म।

1961 : मद्रास की सरकार ने राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने का फैसला किया।

1981: ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स और लेडी डायना की शादी का बकिंघम पैलेस की ओर से औपचारिक ऐलान किया गया। विवाह इसी साल 29 जुलाई को हुआ।

1983 : असम में तीन सप्ताह की जातीय और राजनीतिक हिंसा में 1300 से ज्यादा लोगों की मौत।

2002 : कनाडा ने पुरुषों की आइस हॉकी स्पर्धा में 50 वर्ष बाद पहला स्वर्ण पदक जीता। कनाडा को आइस हॉकी का जनक माना जाता है। देश की महिला टीम ने इससे तीन दिन पहले ही स्वर्ण पदक जीता था।

2013 : राउल कास्त्रो को दूसरे कार्यकाल के लिये क्यूबा का राष्ट्रपति चुना गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए