लाइव न्यूज़ :

दो फरवरी: कलकत्ता में भारतीय संग्रहालय की स्थापना

By भाषा | Updated: February 1, 2021 18:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक फरवरी पश्चिम बंगाल के कलकत्ता : अब कोलकाता: में हावड़ा जंक्शन से चार किलोमीटर के फासले पर एक महराबदार भव्य सफेद इमारत है, जिसके जालीदार छज्जे और हरे भरे प्रांगण में चार तरफ जाने वाले रास्तों के बीचोंबीच लगा सुंदर गोल फव्वारा इसकी खूबसूरती को और भी बढ़ा देता है। यह भारतीय संग्रहालय है जो दुनिया के सबसे पुराने संग्रहालयों में से एक है। इसे दो फरवरी 1814 को खोला गया और यहां दुनियाभर की कई दुर्लभ कलाकृतियों और सहेजकर रखने लायक बहुत सी वस्तुओं का विशाल संग्रह है। संग्रहालय इतना बड़ा है कि इसमें दिलचस्पी रखने वालों को इसे पूरा देखने में कई दिन का समय लग सकता है।

दो फरवरी 1994 की एक दुखद घटना ने भी इसे इतिहास में जगह दिलाई। दरअसल इस दिन मैडागास्कर में भीषण तूफान आया। दक्षिणपूर्वी अफ़्रीका की मुख्यभूमि से कुछ फासले पर हिन्द महासागर में स्थित मैडागास्कर द्वीप में आए तूफान ‘गेराल्ड’ को सदी का भीषणतम तूफान कहा गया। इस दौरान 350 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं और लाखों लोग बेघर हुए। तूफान से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके में सात पोत डूब गए, बड़े इलाके की कृषि भूमि जलमग्न हो गई और मुख्य वाणिज्यिक बंदरगाह लगभग तबाह हो गया।

देश दुनिया के इतिहास में दो फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1814 : कलकत्ता :अब कोलकाता: में भारतीय संग्रहालय की स्थापना। यह भारत का सबसे पुराना संग्रहालय है और दुनिया के भी सबसे पुराने संग्रहालयों में शुमार किया जाता है।

1835 : टी बी मैकॉले ने भारत में अंग्रेजी भाषा को उच्च शिक्षा से जोड़कर देश में पश्चिमी शिक्षा के दरवाजे खोल दिए।

1862 : शंभुनाथ पंडित उच्च न्यायालय के पहले भारतीय न्यायाधीश बने।

1915 : अपने बेबाक लेखन के लिए विख्यात देश के जाने-माने लेखक, कवि और स्‍तंभकार खुशवंत सिंह का जन्‍म।

1952 : भारत ने अपनी पहली टेस्ट विजय दर्ज की।

1953 : अखिल भारतीय खादी एवं कुटीर उद्योग बोर्ड का गठन।

1955 : भारत और सोवियत सरकारों ने नयी दिल्ली में एक समझौते पर हस्ताक्षर कर भारत में दस लाख टन की क्षमता वाला इस्पात संयंत्र स्थापित करने पर सहमति जताई।

1971 : इदी अमीन ने खुद को युगांडा का राष्ट्रपति घोषित किया और अगले आठ वर्ष तक देश के इतिहास के सबसे बर्बर शासन का नेतृत्व किया।

1990 : दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति एफ डब्ल्यू डी क्लर्क ने अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस पर पिछले 30 साल से लगा प्रतिबंध हटा लिया, जिसके बाद नेल्सन मंडेला को जेल से रिहा करने का रास्ता खुला और रंगभेद का खात्मा हुआ।

1994 : मैडागास्कर में तूफान ‘गेराल्ड’ ने तबाही मचाई। लाखों लोग बेघर हुए संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा।

2007 : विश्व के प्रमुख जलवायु वैज्ञानिकों ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग शुरू हो चुकी है, जिसे सदियों तक रोका नहीं जा सकेगा।

2008 : फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने पूर्व सुपर मॉडल कार्ला ब्रुनी से विवाह रचाया। विवाह दुनियाभर में खूब चर्चित रहा।

2009 : हिलेरी क्लिंटन ने अमेरिका के विदेश मंत्री के तौर पर शपथ ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए