लाइव न्यूज़ :

15 फरवरी : टैडी बियर से दुनिया की पहली मुलाकात

By भाषा | Updated: February 15, 2021 11:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 फरवरी लोग अकसर अपनी पसंदीदा चीजों के नाम अपने किसी प्रिय व्यक्ति के नाम पर रखते हैं और 15 फरवरी 1903 को मॉरिस मिख्टॉम ने जब अपने हाथ से बनाए गोल मटोल मासूम से दिखने वाले भालू की शक्ल के दो साफ्ट टॉय बाजार में उतारे तो इन्हें ‘टैडी’ नाम दिया। यह टैडी बियर से दुनिया की पहली मुलाकात थी।

इस बात से बहुत कम लोग वाकिफ हैं कि अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट को लोग प्यार से ‘‘टैडी’’ बुलाया करते थे और मिख्टॉम ने अपने खिलौने का नाम टैडी रखने के लिए खास तौर से राष्ट्रपति रूजवेल्ट से इसकी इजाजत ली थी। उन्होंने इसके लिए बाकायदा उन्हें एक अर्जी भेजी और राष्ट्रपति ने खुशी खुशी इसके लिए अपनी अनुमति दे दी। उस वक्त मिख्टॉम और रूजवेल्ट दोनो में से किसी को भी यह एहसास नहीं रहा होगा कि एक दिन उनका यह खिलौना दुनिया भर के बच्चों की पहली पसंद बन जाएगा।

देश दुनिया के इतिहास में 15 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1564 : इतावली खगोलविद् और गणितज्ञ गैलीलियो का जन्‍म।

1869 : मशहूर उर्दू शायर मिर्जा गालिब का निधन।

1903 : मॉरिस मिख्टॉम ने खुद के बनाए दो साफ्ट टॉय ‘टैडी’ के नाम से बाजार में उतारे।

1961: बेल्जियम का एक विमान ब्रसेल्स हवाई अड्डे पर उतरने से कुछ देर पहले दुर्घटनाग्रस्त। मरने वाले 73 लोगों में अमेरिका की फिगर स्केटिंग टीम के 17 सदस्य भी थे।

1965 : कनाडा में शाही घोषणा के बाद सफेद और लाल धारीदार पृष्ठभूमि वाले ध्वज को आधिकारिक तौर पर अपनाया, जिसके सफेद भाग पर लाल पत्ती बनी थी।

1967 : भारत में चौथी लोकसभा के लिए चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न।

1971 : इजराइल ने 1967 में जिस इलाके पर कब्जा किया था वहां अन्तरराष्ट्रीय विरोध के बावजूद आवासीय परियोजनाएं बनाने के इरादे की घोषणा की।

1978 : लिओन स्पिंक्स ने मोहम्मद अली को हराकर विश्व हैवीवेट मुक्केबाजी खिताब अपने नाम किया।

1989 : तत्कालीन सोवियत संघ की सेना की अंतिम टुकड़ी ने अफगानिस्तान से वापसी की।

2008 : स्कॉटलैंड के साइक्लिस्ट मार्क ब्यूमोंट ने 195 दिन में 29,000 किलोमीटर साइकिल चलाकर दुनिया का चक्कर लगाने का नया विश्व रिकार्ड बनाया।

2010 : सशस्त्र माओवादियों ने पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर ज़िले में स्थित सिल्दा शिविर पर हमला कर 24 जवानों की जान ले ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos