इतिहास में 10 फरवरीः भारत में लोकतंत्र की स्थापना का शंखनाद, कांग्रेस को प्रचंड बहुमत

By भाषा | Updated: February 10, 2020 18:39 IST2020-02-10T18:39:19+5:302020-02-10T18:39:19+5:30

पंडित जवाहरलाल नेहरू 1947 में आजादी के बाद से ही देश की अंतरिम सरकार का नेतृत्व कर रहे थे। दस फरवरी 1952 का दिन देश के लोकतांत्रिक इतिहास का सबसे बड़ा दिन था जब पंडित नेहरू के नेतृत्व में कांग्रेस ने लोकसभा की 489 में से 249 सीटों पर विजय हासिल कर बहुमत प्राप्त कर लिया था।

February 10 in history: The conclave of the establishment of democracy in India, a strong majority for the Congress | इतिहास में 10 फरवरीः भारत में लोकतंत्र की स्थापना का शंखनाद, कांग्रेस को प्रचंड बहुमत

पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर देश में लोकतंत्र की स्थापना का शंखनाद किया।

Highlightsअंग्रेजों की सेना और मराठा सेना के बीच रामपुर में तीसरा और अंतिम युद्ध लड़ा गया। जांबाज सिख लड़ाकों और ईस्‍ट इंडिया कंपनी के बीच सोबराऊं की लड़ाई शुरू हुई।

दुनिया का सबसे विशाल लोकतंत्र होने का गौरव हासिल करने वाले भारत के नागरिक हर पांच साल में वोट के जरिए अपनी पसंद की सरकार चुनते हैं, लेकिन लोकतंत्र का रास्ता चुनने वाले देश के सामने 1952 में लोकसभा के पहले चुनाव एक बड़ी चुनौती थे।

पंडित जवाहरलाल नेहरू 1947 में आजादी के बाद से ही देश की अंतरिम सरकार का नेतृत्व कर रहे थे। दस फरवरी 1952 का दिन देश के लोकतांत्रिक इतिहास का सबसे बड़ा दिन था जब पंडित नेहरू के नेतृत्व में कांग्रेस ने लोकसभा की 489 में से 249 सीटों पर विजय हासिल कर बहुमत प्राप्त कर लिया था।

अभी 133 सीटों के नतीजे आना बाकी था। इन चुनावों को भारत में लोकतंत्र की स्थापना की दिशा में एक बड़ी सफलता के तौर पर देखा गया।

देश दुनिया के इतिहास में 10 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1818 : अंग्रेजों की सेना और मराठा सेना के बीच रामपुर में तीसरा और अंतिम युद्ध लड़ा गया।

1846 : जांबाज सिख लड़ाकों और ईस्‍ट इंडिया कंपनी के बीच सोबराऊं की लड़ाई शुरू हुई।

1921 : महात्मा गांधी ने काशी विद्यापीठ का उद्घाटन किया।

1921 : ड्यूक आफ़ कनॉट ने इंडिया गेट की आधारशिला रखी।

1952 : आजादी के बाद पहले लोकसभा चुनाव में पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर देश में लोकतंत्र की स्थापना का शंखनाद किया।

1990 : बृहस्पति की ओर जाते हुए अंतरिक्ष यान गैलिलियो शुक्र ग्रह के सामने से गुजरा।

1996 : शतरंज को दिमाग का खेल माना जाता है और आईबीएम ने शतरंज खेलने वाला कंप्यूटर डीप ब्लू बनाया। इंसानी दिमाग को चुनौती देने के लिए शतरंज के विश्व चैंपियन गैरी कास्पारोव और डीप ब्लू के बीच मुकाबला आयोजित किया गया, जिसे कास्पारोव ने 4-2 से जीत लिया। यह अलग बात है कि अगले बरस डीप ब्लू इस मुकाबले में विजयी रहा।

2005 : ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स और लंबे समय से उनकी मित्र कैमिला पार्कर के विवाह की तारीख का ऐलान किया गया।

2009 : प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान किया गया। उन्हें नवंबर, 2008 में भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की गई थी।

2010 : पाकिस्तान में पेशावर के नजदीक खैबर दर्रा इलाके में पुलिस अधिकारियों के काफिले पर फिदायीन हमला। राहत और बचाव के लिए पहुंचे दल को भी निशाना बनाया गया। इस दौरान 13 पुलिस अधिकारियों सहित कुल 17 लोगों की मौत हुई।

Web Title: February 10 in history: The conclave of the establishment of democracy in India, a strong majority for the Congress

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे