लाइव न्यूज़ :

केरल में एक और दो दिसंबर को भारी बारिश होने की आशंका

By भाषा | Updated: November 28, 2020 19:48 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 28 नवंबर दक्षिण अंडमान सागर और दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी के आसपास के इलाकों के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने के साथ ही अगले सप्ताह केरल में भारी बारिश होने की आशंका है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से पथनमथिट्टा और इडुक्की जिलों में एक दिसंबर के लिए तथा तिरुवनंतपुरम और कोल्लम जिलों में दो दिसंबर के लिए ‘ऑरेंज’ चेतावनी जारी की गई है।

विभाग ने तिरुवनंतपुरम, कोल्लम और कोट्टायम जिलों में मंगलवार के लिए तथा पथनमथिट्टा, अलप्पुझा, कोट्टायम और इडुक्की जिलों में बुधवार के लिए ‘येलो’ चेतावनी जारी की है।

आईएमडी की वेबसाइट पर कहा गया, “दक्षिण अंडमान सागर और दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी के आसपास और भूमध्यरेखा पर हिंद महासागर के इलाकों के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके अगले 48 घंटों में गहरे दबाव में परिवर्तित होने की आशंका है। यह पश्चिम की ओर बढ़ेगा और दक्षिण तमिलनाडु तट से दो दिसंबर के आसपास टकराएगा।”

ऑरेंज चेतावनी का अर्थ है छह से 20 सेंटीमीटर तक भारी से बहुत भारी बारिश और येलो चेतावनी का अर्थ है छह से 11 सेंटीमीटर की बारिश।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस