लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के डर से माओवादी दंपति ने तेलंगाना पुलिस के सामने किया समर्पण

By भाषा | Updated: June 26, 2021 18:39 IST

Open in App

हैदराबाद, 26 जून माओवादियों के बीच कोरोना वायरस संक्रमण फैलने की आशंका के चलते एक माओवादी दंपति ने तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुदेम जिले में पुलिस के सामने समर्पण कर दिया।

पुलिस ने बताया कि मनुगुरु एलओएस (स्थानीय संगठन) की क्षेत्रीय समिति के सदस्य सुरेंद्र और दलम सदस्य उसकी पत्नी ने समर्पण कर दिया। पुलिस ने कहा कि दंपति को डर था कि माओवादी नेतृत्व की प्रताड़ना और माओवादियों के बीच कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के कारण उनकी मौत हो जाएगी।

भद्राद्री कोठागुदेम जिला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुनील दत्त ने बताया कि हाल में केंद्रीय समिति के सदस्य (सीसीएम) हरि भूषण और कुछ अन्य की कोविड-19 से मौत होने पर माओवादी डरे हुए हैं। एसपी ने कहा कि केंद्रीय समिति के सदस्यों और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं द्वारा पार्टी कैडर की उपेक्षा और मानवाधिकारों के उल्लंघन के कारण माओवादी संगठन छोड़ रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सभी माओवादियों से समर्पण करने की अपील की। पुलिस ने कहा है, ‘‘हम सरकार की नीति के अनुसार उनका उचित चिकित्सा उपचार और पुनर्वास सुनिश्चित करेंगे।’’

पुलिस ने बताया कि सुरेंद्र और उसकी पत्नी प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के लिए क्रमश: 2018 और 2016 से काम कर रहे थे और इन दिनों तेलंगाना प्रदेश समिति सदस्य आजाद की सुरक्षा में तैनात थे। मुलुगु जिले के कोप्पुसुरु वन क्षेत्र में पुलिस दल पर हमला करने के लिए नक्सलियों द्वारा लगाए गए बारूदी सुरंग को शुक्रवार को पुलिस और सीआरपीएफ के एक संयुक्त अभियान के दौरान सुरक्षित रूप से निकाल लिया गया और निष्क्रिय कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट