लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में जनवरी-फरवरी में कोविड-19 की दूसरी लहर की आशंका

By भाषा | Updated: December 2, 2020 15:53 IST

Open in App

बेंगलुरु, दो दिसंबर कर्नाटक में कोविड-19 के लिये बनी तकनीकी परामर्श समिति (टीएसी) ने कहा कि प्रदेश में जनवरी-फरवरी 2021 में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर आने की आशंका है।

समिति ने जनवरी के पहले हफ्ते से सरकारी और निजी अस्पतालों में नैदानिक सुविधाओं को बिस्तरों, आईसीयू, वेंटिलेटर आदि के लिहाज से अक्टूबर के स्तर की तरह ही तैयार रहने (जब प्रतिदिन 10 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे थे) को कहा है। समिति ने कहा, या फिर ऐसी व्यवस्था हो कि निर्देश मिलने पर अधिकतम 2-3 दिन की अल्प अवधि में इन सुविधाओं को बढ़ाया जा सके।

समिति ने 26 दिसंबर से एक जनवरी तक नए साल के सार्वजनिक जश्न पर भी प्रतिबंध की सिफारिश की है और साथ ही इस अवधि के दौरान रात्रि कर्फ्यू (रात आठ बजे से सुबह 5 बजे तक) लगाने को भी कहा है।

टीएसी ने 24 नवंबर को हुई अपनी 53वीं बैठक में हुई चर्चा के आधार पर कर्नाटक में कोविड-19 की दूसरी लहर के लिये पहचान और निरोधात्मक उपायों को लेकर परामर्श जारी किया।

टीएसी के मुताबिक जिलों और राज्य स्तर पर महामारी की सात दिनों की औसत वृद्धि दर और पुनरुत्पादन संख्या (आरओ) पर करीबी नजर रखकर प्रदेश में कोविड-19 की दूसरी लहर का जल्द पता लगाया जा सकता है।

स्वास्थ्य मंत्री सुधाकर ने यहां संवाददाताओं से बात करने हुए बताया कि तकनीकी परामर्श समिति की सिफारिशों को लेकर सरकार के स्तर पर एक बैठक की जाएगी।

उन्होंने कहा, “हमारी संक्रमण दर 1.2 प्रतिशत से कम है। टीएसी की रिपोर्ट कहती है कि महामारी की एक दूसरी लहर आ सकती है। अगले कुछ दिनों में इस संदर्भ में एक बैठक होगी। बैठक में जो बात निकलकर सामने आएगी उस पर मुख्यमंत्री से चर्चा की जाएगी और अंतिम फैसला किया जाएगा।”

रात्रि कर्फ्यू के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई फैसला नहीं लिया गया है। मंत्री ने कहा कि सिफारिशों को लेकर अभी बैठक होनी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर