लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के लिये उड़ान निलंबन बढ़ने की आशंका: विमानन मंत्री पुरी

By भाषा | Updated: December 29, 2020 18:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप के प्रसार को रोकने के लिये भारत और ब्रिटेन के बीच यात्री उड़ानों की आवाजाही पर लगी अस्थायी रोक बढ़ने की आशंका है।

नागर विमानन मंत्रालय ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि वायरस के ज्यादा संक्रामक नए स्वरूप के सामने आने की वजह से ब्रिटेन व भारत के बीच विमानों की आवाजाही 23 दिसंबर से 31 दिसंबर तक स्थगित रहेगी।

मंत्री ने मंगलवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मुझे लगता है कि भारत-ब्रिटेन के बीच उड़ानों पर अस्थायी रोक को थोड़ा और बढ़ाना पड़ेगा।”

उन्होंने कहा, “अगले एक या दो दिनों में हम यह पता कर लेंगे कि क्या कोई अतिरिक्त कदम उठाने की जरूरत है अथवा मौजूदा अस्थायी निलंबन में हम कब से ढील देना शुरू कर सकते हैं।”

इससे पहले दिन में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि ब्रिटेन से भारत लौटे छह लोग कोरोना वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित पाए गए हैं।

ब्रिटेन से वायरस के नए स्वरूप की मौजूदगी के बारे में डेनमार्क, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इटली, स्वीडन और अन्य देश पहले ही बता चुके हैं।

इस बीच भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण (एएआई) के अध्यक्ष अरविंद सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि सरकार हवाईअड्डे के निजीकरण का अगला दौर 2021 की पहली छमाही में शुरू करने की योजना बना रही है।

उन्होंने कहा, “जहां तक हवाईअड्डों के निजीकरण के अगले दौर की बात है, हम सरकार की मंजूरी प्राप्त करने के अंतिम चरण में हैं। एक बार मंजूरी मिल जाने पर, मुझे लगता है कि हम 2021 की पहली तिमाही में बोली की प्रक्रिया शुरू करेंगे।”

एएआई ने सितंबर में अनुशंसा की थी कि केंद्र को अब अमृतसर, वाराणसी, भुवनेश्वर, इंदौर, रायपुर और त्रिची हवाईअड्डों का निजीकरण करना चाहिए।

नरेंद्र मोदी सरकार के तहत हवाईअड्डों के निजीकरण के पहले दौर में अडानी समूह ने फरवरी में छह हवाईअड्डों- लखनऊ, अहमदाबाद, जयपुर, मेंगलुरु, तिरुवनंतपुरम और गुवाहाटी- का ठेका बोली में बंड़े अंतर से हासिल किया था।

तीन हवाईअड्डों- लखनऊ, अहमदाबाद और मेंगलुरु- के लिये रियायत संबंधी करार पर हस्ताक्षर के बाद एएआई ने इस साल की शुरुआत में उन्हें अडानी समूह के सुपुर्द कर दिया था।

सिंह ने कहा कि बचे हुए तीन हवाई अड्डों के लिये रियायत करार पर अगले महीने के पहले पखवाड़े में दस्तखत किये जाएंगे।

नागर विमानन मंत्रालय के तहत आने वाला एएआई देश भर में 100 से ज्यादा हवाईअड्डों के संचालन और प्रबंधन का जिम्मा देखता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos