लाइव न्यूज़ :

तीन महीने में हवाई यात्रा के दौरान संक्रमित होने का भय कम हुआ : विस्तार का सर्वेक्षण

By भाषा | Updated: November 4, 2020 18:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार नवंबर विस्तार एयरलाइंस के सर्वेक्षण के मुताबिक हवाई यात्रियों में गत तीन महीने में यात्रा के दौरान और साथी यात्री द्वारा कोविड-19 नियमों का अनुपालन नहीं करने की वजह से संक्रमित होने का भय कम हुआ है। सर्वेक्षण के नतीजों को बुधवार को जारी किया गया।

विस्तार एयरलाइन ने जून में 6000 यात्रियों पर सर्वेक्षण किया था तब 34 प्रतिशत ने माना था कि उन्हें यात्रा के दौरान संक्रमित होने का डर है जबकि 32 प्रतिशत यात्रियों ने कहा था कि साथी यात्री की लापरवाही से उनके भी महामारी की चपेट में आने का भय है।

विस्तार एयरलाइन ने अगस्त में जब 4,550 यात्रियों पर दूसरा सर्वेक्षण किया तो ये आंकड़े घटकर क्रमश: 22 और 17 प्रतिशत रह गए।

दूसरे सर्वेक्षण में यात्रियों की हवाई यात्रा के दौरान तीन सबसे बड़ी चिंता पृथक-वास की जरूरत, अधिक किराया और यात्रा के दौरान सक्रंमित होने के खतरे को लेकर थी।

वहीं, पहले सर्वेक्षण में यात्रियों की तीन सबसे बड़ी चिंता, हवाई यात्रा के दौरान कोविड-19 की चपेट में आने, साथी यात्री से संक्रमित होने और उच्च किराया को लेकर थी।

सर्वेक्षण के बुधवार को जारी नतीजों के मुताबिक तीन में दो यात्री ने कहा कि वह एक शहर से दूसरे शहर यात्रा करने के लिए हवाई यात्रा को सबसे सुरक्षित मानते हैं।

दूसरे सर्वेक्षण के मुताबिक 63 प्रतिशत यात्रियों ने अगले छह महीने में यात्रा करने की इच्छा जताई जबकि 28 प्रतिशत ने कहा कि वे अपनी यात्रा को अगले साल या हालात ठीक होने तक टाल देंगे। ये आंकड़े पहले सर्वेक्षण के लगभग बराबर ही हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?