लाइव न्यूज़ :

तीन महीने में हवाई यात्रा के दौरान संक्रमित होने का भय कम हुआ : विस्तार का सर्वेक्षण

By भाषा | Updated: November 4, 2020 19:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार नवंबर विस्तार एयरलाइंस के सर्वेक्षण के मुताबिक हवाई यात्रियों में गत तीन महीने में यात्रा के दौरान और साथी यात्री द्वारा कोविड-19 नियमों का अनुपालन नहीं करने की वजह से संक्रमित होने का भय कम हुआ है। सर्वेक्षण के नतीजों को बुधवार को जारी किया गया।

विस्तार एयरलाइंस ने जून में 6000 यात्रियों पर सर्वेक्षण किया था तब 34 प्रतिशत ने माना था कि उन्हें यात्रा के दौरान संक्रमित होने का डर है जबकि 32 प्रतिशत यात्रियों ने कहा था कि साथी यात्री की लापरवाही से उनके भी महामारी की चपेट में आने का भय है।

विस्तार एयरलाइंस ने अगस्त में जब 4,550 यात्रियों पर दूसरा सर्वेक्षण किया तो ये आंकड़े घटकर क्रमश: 22 और 17 प्रतिशत रह गए।

दूसरे सर्वेक्षण में यात्रियों की हवाई यात्रा के दौरान तीन सबसे बड़ी चिंता पृथक-वास की जरूरत, अधिक किराया और यात्रा के दौरान सक्रंमित होने के खतरे को लेकर थी।

वहीं, पहले सर्वेक्षण में यात्रियों की तीन सबसे बड़ी चिंता, हवाई यात्रा के दौरान कोविड-19 की चपेट में आने, साथी यात्री से संक्रमित होने और उच्च किराया को लेकर थी।

सर्वेक्षण के बुधवार को जारी नतीजों के मुताबिक तीन में दो यात्री ने कहा कि वह एक शहर से दूसरे शहर यात्रा करने के लिए हवाई यात्रा को सबसे सुरक्षित मानते हैं।

दूसरे सर्वेक्षण के मुताबिक 63 प्रतिशत यात्रियों ने अगले छह महीने में यात्रा करने की इच्छा जताई जबकि 28 प्रतिशत ने कहा कि वे अपनी यात्रा को अगले साल या हालात ठीक होने तक टाल देंगे। ये आंकड़े पहले सर्वेक्षण के लगभग बराबर ही हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह