मणिपुर में भाजपा सरकार के कार्यकाल में लोगों में डर कम हुआ है: नड्डा

By भाषा | Updated: December 24, 2021 17:45 IST2021-12-24T17:45:50+5:302021-12-24T17:45:50+5:30

Fear among people has reduced during the tenure of BJP government in Manipur: Nadda | मणिपुर में भाजपा सरकार के कार्यकाल में लोगों में डर कम हुआ है: नड्डा

मणिपुर में भाजपा सरकार के कार्यकाल में लोगों में डर कम हुआ है: नड्डा

इंफाल, 24 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को दावा किया कि राज्य में एन बीरेन सिंह नीत भाजपा सरकार के कार्यकाल में मणिपुर के लोगों में डर कम हुआ है और सरकार ने उत्तर पूर्वी राज्य में ‘नवोन्मेष, बुनियादी संरचना और एकीकरण’ सुनिश्चित किया है।

नड्डा ने यहां पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित रैली में कहा कि मणिपुर में कांग्रेस के शासनकाल में ‘अस्थिरता, उग्रवाद और असमानता’ पैदा हुई। मणिपुर में विधानसभा चुनाव अगले साल मार्च में होने हैं।

उन्होंने कहा कि बीरेन सिंह सरकार ने राज्य की जनता के बीच डर के माहौल को कम किया है। नड्डा ने कहा, ‘‘राज्य में डर का माहौल था। मां डरती थी कि उसका बेटा लौटेगा या नहीं, बहन डरती थी कि उसका भाई लौटेगा या नहीं। अब भाजपा की सरकार आने के बाद से कोई डर नहीं है।’’

नड्डा ने कहा, ‘‘मुझे अब नया मणिपुर दिखाई दे रहा है जिसने महिलाओं की शक्ति के कारण प्रगति की है। मणिपुर और महिला सशक्तीकरण मजबूती से एक-दूसरे से जुड़े हैं।’’

उन्होंने कहा कि मणिपुर की महिलाएं खेल, स्वतंत्रता आंदोलन और साहित्य में अग्रणी रही हैं। हर क्षेत्र में उनकी भागीदारी है। उन्होंने खेल के क्षेत्र में मैरीकॉम और मीराबाई चानू की उपलब्धियों का उल्लेख किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Fear among people has reduced during the tenure of BJP government in Manipur: Nadda

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे