लाइव न्यूज़ :

आने वाले सालों में एफसीआई असम से 10 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद करेगा : अश्वनी चौबे

By भाषा | Updated: September 19, 2021 20:50 IST

Open in App

गुवाहाटी, 19 सिंबर केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने रविवार को कहा कि भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने आने वाले सालों में असम से 10 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

यहां भाजपा के राज्य मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए चौबे ने कहा कि वर्ष 2010 से 2014 के बीच जब संप्रग (संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन) की केंद्र में सरकार थी तब असम से 47 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद एफसीआई के जरिये की गई।

उन्होंने दावा किया कि असम में धान खरीद में वृद्धि वर्ष 2014 में राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) की सरकार आने के बाद हुई और मौजूदा वित्तवर्ष में राज्य के किसानों से दो लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जाएगी।

उपभोक्ता मामलों, खाद्य एवं जनवितरण मंत्रालय में राज्यमंत्री चौबे ने कहा,‘‘ राज्य सरकार और संबंधित विभागों की मदद से आने वाले सालों में यह आंकड़ा बढ़कर 10 लाख मीट्रिक टन हो जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि राज्य में राशन कार्ड को आधार से जोड़ने का काम पूरा होने के करीब है। चौबे ने कहा कि केंद्र असम को देश में आदर्श राज्य के तौर पर विकसित करने को लेकर प्रतिबद्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?