लाइव न्यूज़ :

एफसीआई गेहूं खरीद विवाद: भाजपा के विधायक केजरीवाल के निवास के बाहर धरना पर बैठे

By भाषा | Updated: April 10, 2021 23:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के विधायकों ने शनिवार को यहां किसानों से गेहूं की खरीद के विषय पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ मुलाकात नहीं हो पाने पर मुख्यमंत्री निवास के बाहर धरना दिया।

विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने दावा किया कि दिल्ली में किसान अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार की ‘खराब’ कृषि नीतियों से ‘नाराज’ हैं।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि किसानों के कागजातों को सत्यापित करने में दिल्ली सरकार के विफल रहने के कारण उन्हें अपनी उपज 1600 रूपये प्रति क्विंटल पर बेचना पड़ा जो केंद्र द्वारा प्रदत्त न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम है।

बिधूड़ी ने कहा, ‘‘केजरीवाल ने दावा किया था कि उनकी सरकार ने शहर में स्वामीनाथन समिति की रिपोर्ट लागू की थी और किसानों को एमएसएपी के ऊपर 50 फीसद बोनस दिया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘फिलहाल केंद्र द्वारा घोषित एमएसपी 1975 रूपये प्रति क्विंटल है और उसपर 50 फीसद बोनस 987.50 रूपये प्रति क्विंटल बनता है एवं यह किसानों को तत्काल भुगतान किया जाना चाहिए।’’

बिधूड़ी की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने बाद में केजरीवाल को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें कहा गया है कि भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने छह अप्रैल से दिल्ली में 1975 रूपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद शुरू कर दी थी।

विपक्ष के नेता ने दावा किया, ‘‘यह खरीद किसानों के सत्यापित दस्तावेजों पर आधारित थी। लेकिन सात अप्रैल से दिल्ली सरकार ने दस्तावेजों का सत्यापन रोक दिया इसलिए एफसीआई और खरीद नहीं कर पाई जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू