लाइव न्यूज़ :

एफसीआई सोमवार से नरेला मंडी में काउंटर शुरू करेगा : गोपाल राय

By भाषा | Updated: April 10, 2021 19:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल दिल्ली के कृषि मंत्री गोपाल राय ने शनिवार को कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद के लिए भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) 12 अप्रैल से नरेला मंडी में अपने काउंटर खोलेगा।

दिल्ली के कृषि विभाग, एफसीआई और मंडी अधिकारियों की बैठक के बाद उक्त घोषणा की गयी है।

मंत्री ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि एफसीआई एमएसपी पर गेहूं की खरीद ना करके किसानों को परेशान कर रहा है।

उत्तरी दिल्ली में स्थित नरेला मंडी का दौरा करने के बाद राय ने पत्रकारों से कहा कि मंडी में कोई काउंटर नहीं बनाया गया है और ना ही कोई खरीद हो रही है, जैसा की एफसीआई ने दावा किया है।

राय ने कहा, ‘‘मंडियों में काउंटरों की कमी की समस्या थी, इसी के समाधान के लिए बैठक बुलायी गई। पंजीकरण सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक होगा और वहीं पर किसानों को कूपन दे दिया जाएगा। यह बहुत जरूरी था क्योंकि नरेला मंडी में किसान शिकायतें कर रहे थे और एफसीआई काउंटर नहीं होने से उन्हें दिक्कत हो रही थी।’’

उन्होंने कहा कि मायापुरी, नजफगढ़ मंडी और नरेला गोदाम, यहां पहले तीन काउंटर थे, लेकिन किसानों की मांग है कि नरेला मंडी में भी काउंटर बनाया जाए।

राय ने कहा, ‘‘यह पता होना चाहिए कि काउंटर पर कृषि विभाग, मंडियों और एफसीआई के अधिकारी मौजूद रहेंगे।’’

मंत्री ने कहा कि किसान अपने साथ ‘गिदावरी’ लेकर आएं, और अगर उनके पास उपलब्ध नहीं है तो अपने आधार कार्ड की प्रति, खसरा-खतौनी दस्तावेज की प्रति और बैंक पासबुक लाएं, और पंजीकरण कराएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे