लाइव न्यूज़ :

एफसीआई ने असम में धान खरीद का अपना वादा पूरा नहीं किया : मंत्री

By भाषा | Updated: July 14, 2021 20:34 IST

Open in App

गुवाहाटी, 14 जुलाई असम सरकार ने बुधवार को विधानसभा को बताया कि भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने राज्य में धान खरीद को लेकर अपनी प्रतिबद्धता को पूरा नहीं किया और उसे किसानों से फसल खरीदने के लिए "मजबूर" करने का प्रयास किया जाएगा।

विधानसभा में असम गण परिषद (अगप) विधायक रामेंद्र नारायण कालिता और कांग्रेस विधायक नंदिता दास द्वारा शुरू की गयी चर्चा के दौरान कृषि मंत्री अतुल बोरा ने कहा कि राज्य सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल खरीद बढ़ाने के लिए काम कर रही है।

उन्होंने कहा, "एफसीआई ने खरीद के संबंध में अपनी प्रतिबद्धता को पूरा नहीं किया। हमने इस मुद्दे को पर मुख्यमंत्री (हिमंत बिस्वा सरमा) के साथ चर्चा की है, जो इसे काफी महत्व दे रहे हैं। हमने खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग से भी बात की है।"

बोरा ने कहा कि इससे पहले खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग किसानों से धान खरीदता था और और मुख्यमंत्री ने कहा है कि वह इस चलन को फिर से शुरू करने के लिए धन मुहैया कराएंगे।

मंत्री ने कहा, "हम गौर करेंगे कि एफसीआई ने असम में अपने लक्ष्य को पूरा क्यों नहीं किया। हम संगठन को पहले की तुलना में अधिक फसल खरीदने के लिए मजबूर करेंगे।"

उन्होंने उम्मीद जतायी कि अगले साल से किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिलेगा और सभी धान की खरीद राज्य और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा की जाएगी। बोरा ने कहा, "फसल के लिए लाभकारी मूल्य नहीं मिलने पर किसान अपना धान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से कम पर बेचते हैं। किसानों की नयी पीढ़ी को धान की खेती में कोई दिलचस्पी नहीं है। मैं सदन को आश्वासन देता हूं कि मैं इस दिशा में कदम उठाऊंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित