लाइव न्यूज़ :

अनुकूल वायु गति से दिल्ली में वायु प्रदूषण के स्तर में आंशिक कमी आई

By भाषा | Updated: November 8, 2021 19:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ नवंबर जोरदार सतही हवाओं ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण के स्तर को सोमवार को आंशिक रूप से घटाया और दिल्ली में 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 390 दर्ज किया गया, जो ‘खराब श्रेणी’ में आता है। विभिन्न एजेंसियों ने यह जानकारी दी।

कम तापमान व वायु गति सहित प्रतिकूल मौसमी दशाओं के बीच दिवाली पर आतिशबाजी और पराली जलाये जाने से उत्सर्जन के संचित होने के चलते रविवार तक तीन दिनों तक दिल्ली में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई।

वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान एजेंसी सफर के मुताबिक पराली जलाने की 5,450 घटनाएं रविवार को पड़ोसी राज्यों में दर्ज की गई, जो इस मौसम में सर्वाधिक हैं। एक दिन पहले दिल्ली के वायु प्रदूषण में उनका योगदान 48 प्रतिशत था जो वायु गति कम होने पर सोमवार को घट कर 30 प्रतिशत पर आ गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि वायु गति आठ किमी प्रति घंटे से लेकर 14 किमी प्रति घंटे के बीच रही।

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच को संतोषजनक और 101 से 200 के बीच को मध्यम, 201 से 300 के बीच को खराब और 301 से 400 के बीच को बहुत खराब तथा 401 से 500 के बीच को गंभीर श्रेणी का माना जाता है।

सफर ने वायु गुणवत्ता में आंशिक सुधार होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है लेकिन कहा कि यह बहुत खराब श्रेणी में बनी रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो