लाइव न्यूज़ :

सीए परीक्षा कराने के लिए अनुकूल समय है क्योंकि कोविड-19 के मामले अब काफी कम है: आईसीएआई

By भाषा | Updated: June 28, 2021 17:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जून आईसीएआई ने सोमवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि सीए परीक्षा कराने के लिए यह सबसे अनुकूल समय है क्योंकि कोविड​​-19 के मामले अब काफी निचले स्तर पर है। उसने कहा कि यह चार्टर्ड एकाउंटेंट को अपने पेशेवर करियर को आगे बढ़ाने के लिए एक उपयुक्त समय प्रदान करता है।

भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (आईसीएआई) द्वारा मई में आयोजित की जाने वाली सीए की परीक्षाएं कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित कर दी गई थीं और अब पांच से 20 जुलाई तक परीक्षा आयोजित होने वाली हैं।

आईसीएआई ने शीर्ष अदालत को बताया कि आज की तारीख में कोविड-19 मामलों की संख्या तुलनात्मक रूप से कम है और इस प्रकार यह अभ्यर्थियों के सर्वोत्तम हित में होगा, यदि परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाती हैं और रद्द या स्थगित नहीं की जाती हैं।

न्यायमूर्ति एएम खानविलकर, न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी और न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस की पीठ ने कहा कि क्योंकि उसे आईसीएआई का नोट नहीं मिला है, इसलिए वह मंगलवार को मामले की सुनवाई करेगी। न्यायालय उन याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है जिनमें परीक्षा स्थगित करने और इस साल केंद्रों की संख्या में वृद्धि सहित विभिन्न राहत दिये जाने का अनुरोध किया गया है।

शुरुआत में, आईसीएआई की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता रामजी श्रीनिवासन ने कहा कि उन्होंने एक नोट वितरित किया है, जिसे ध्यान में रखते हुए याचिकाओं में उठाए गए कुछ मुद्दों से निपटा जा सकता है। याचिकाकर्ताओं में से एक की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मीनाक्षी अरोड़ा ने कहा कि वे परीक्षा स्थगित करने की मांग नहीं कर रहे हैं, लेकिन अधिक केन्द्र चाहते हैं।

पीठ ने कहा कि वह मंगलवार को मामले की सुनवाई करेगी और श्रीनिवासन को अरोड़ा द्वारा उठाए गए तर्क पर निर्देश लेने को कहा।

आईसीएआई ने कहा है, ‘‘चार्टर्ड एकाउंटेंट परीक्षाएं पेशेवर परीक्षाएं हैं और इसे सीबीएसई या अन्य राज्य बोर्ड परीक्षाओं के साथ कक्षा 10वीं या 12वीं की परीक्षा के समान नहीं देखा जाना चाहिए। यह अभ्यर्थियों के हित में है कि वे ‘‘पेशेवर जीवन शुरू करें और आजीविका अर्जित करें।’’ उसने कहा कि परीक्षा आयोजित करने में आईसीएआई का कोई निहित स्वार्थ नहीं है, लेकिन इच्छुक सीए के हितों की रक्षा के लिए, यह सुनिश्चित करना चाहिए कि परीक्षा सबसे उपयुक्त और अनुकूल समय पर आयोजित की जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान