लाइव न्यूज़ :

शादी का झांसा देकर फौजी पर युवती से दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: June 12, 2021 22:01 IST

Open in App

पीलीभीत (उप्र), 12 जून पीलीभीत में एक फौजी द्वारा युवती को शादी का झांसा देकर कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार युवती की ओर से मिली तहरीर के आधार पर आरोपी फौजी के अलावा तीन अन्य व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पीलीभीत के कोतवाली जहानाबाद के प्रभारी निरीक्षक नरेश कश्यप ने शनिवार को बताया कि पीड़ित लड़की ने पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया जिसकी जांच में फौजी प्रकाश सिंह दोषी पाया गया। उन्‍होंने बताया कि पीड़िता के प्रार्थना पत्र के आधार पर शुक्रवार देर शाम आरोपी प्रकाश सिंह, निवासी जिला- बरेली के अलावा तीन अन्‍य के विरुद्ध धोखाधड़ी और दुष्कर्म की धारा में मामला पंजीकृत किया गया है।

पुलिस के अनुसार कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र की युवती ने प्रार्थनापत्र में कहा है कि बरेली के एक कन्या पाठशाला में रहकर 12 वीं की पढ़ाई के दौरान कुछ वर्ष पहले बरेली के ग्राम भेसिया थाना शीशगढ़ निवासी प्रकाश सिंह से फोन के माध्यम से उसका संपर्क हो गया था। इसमें कहा गया है कि प्रकाश सिंह जम्मू कश्मीर में सेना में जवान हैं।

पुलिस के अनुसार शिकायत पत्र में कहा गया है फौजी प्रकाश सिंह कई बार अलग-अलग स्थानों पर उसको बहला-फुसलाकर बुलाता और शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। शिकायतपत्र के अनुसार इस बीच पता चला कि फौजी की शादी कहीं और की जा रही है, तब पीड़िता ने इसकी शिकायत हेल्पलाइन 112 नंबर पर पुलिस से की, जिसका समझौता बरेली की एक पुलिस चौकी में प्रकाश सिंह और उसके परिजनों द्वारा लिखित रूप से किया गया। इसके अनुसार समझौते में कहा गया था कि वह जल्द ही पीड़िता के साथ हर हाल में शादी कर लेगा। पीड़िता का आरोप है कि समझौते के बाद भी प्रकाश सिंह ने उससे शादी नहीं की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे