लाइव न्यूज़ :

अचल संपत्ति के स्वामित्व के संदर्भ में फतवे की कोई वैधानिकता नहीं हो सकती: अदालत

By भाषा | Updated: December 22, 2020 00:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा कि फतवे की खासतौर पर अचल संपत्ति के स्वामित्व के संदर्भ में कोई वैधानिकता या वैधता नहीं हो सकती और ऐसी घोषणाएं तीसरे पक्ष के लिये बाध्यकारी नहीं होंगी।

न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह का यह फैसला निचली अदालत के उस आदेश के खिलाफ दायर अपील पर आया जिसमें यहां दरियागंज में एक संपत्ति के मालिकाना हक के संदर्भ में आवेदन को खारिज कर दिया गया था।

निचली अदालत में संपत्ति पर कब्जे के लिये याचिका दायर करने वाले ने उच्च न्यायालय में दावा किया कि वे संपत्ति के मालिक हैं जिसे उन्होंने उस व्यक्ति के उत्तराधिकारी से खरीदा है जिसे 1971 में जारी एक फतवे के माध्यम से कथित तौर पर संपत्ति का अधिकार दिया गया था।

इस याचिका का विरोध करते हुए संपत्ति के किरायेदार ने दावा किया था कि संपत्ति की मूल मालकिन ने यह घोषणा की थी कि उनकी मौत के बाद किरायेदार/कब्जाधारक उसके मालिक बन जाएंगे। किरायेदार ने यह भी कहा कि वह 32 सालों से बिना किराया दिये वहां रह रहे हैं।

वादी का पक्ष रख रहे अधिवक्ता अर्पित भार्गव ने कहा कि मालकिन की मौत के बाद फतवे के माध्यम से संपत्ति का अधिकार उनके रिश्तेदार को सौंपा गया था।

न्यायमूर्ति सिंह ने हालांकि कहा कि उच्चतम न्यायालय ने 2014 में कहा था कि फतवा एक वैधानिक बाध्यकारी दस्तावेज की जरूरतों को पूरी नहीं करता और कानून में उनकी वैधता के कोई प्रमाण नहीं हैं।

उच्च न्यायालय ने मौजूदा मामले में वाद के नौ साल से भी ज्यादा पुराना होने के मद्देनजर निचली अदालत को निर्देश दिया कि वह छह महीने के अंदर सुनवाई पूरी कर 31 जुलाई 2021 तक फैसला सुनाए।

इस निर्देश के साथ अदालत ने याचिका को निस्तारित कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है