लाइव न्यूज़ :

फातिमा की मां ने बेटी, नातिन को अफगानिस्तान से वापस लाने के लिए अदालत में गुहार लगाई

By भाषा | Updated: July 3, 2021 16:22 IST

Open in App

कोच्चि, तीन जुलाई अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में अपने कथित आईएसआई लड़ाके पति को खोने के बाद से वहां की एक जेल में बंद निमिशा उर्फ फातिमा इसा की मां ने केरल उच्च न्यायालय से अपनी बेटी और नातिन की स्वदेश वापसी की गुहार लगाई है।

निमिशा पहले हिंदू थी और बाद में उसने इस्लाम अपना लिया था। उसने अपना नाम फातिमा रख लिया और केरल से इस्लामिक स्टेट (आईएस) के एक कथित सदस्य से शादी कर ली। दोनों जून 2016 में 19 अन्य लोगों के साथ केरल से लापता हो गये और बाद में अफगानिस्तान में आईएसआईएस के प्रभुत्व वाले एक इलाके में पहुंच गये। फातिमा ने उसी साल एक बच्ची को जन्म दिया।

फातिमा की मां बिंदू के. ने अपनी याचिका में कहा है कि उनकी बेटी और नातिन की वापसी से देश की सुरक्षा और संप्रभुता को कोई खतरा नहीं होगा। उन्होंने दलील दी कि फातिमा देश लौटकर कानून की प्रक्रिया का सामना कर सकती है और उसकी कम उम्र बेटी को समाज के अंदर रहकर पाला पोसा जा सकता है।

बिंदू ने कहा कि भारत की अफगानिस्तान के साथ 2019 से एक प्रत्यर्पण संधि है और फातिमा के खिलाफ ‘रेड कॉर्नर’ नोटिस जारी होने तथा राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के लिए उसके वांछित होने की वजह से उसे यहां कानून प्रक्रिया का सामना करने के लिए वापस लाया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं