लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के संगम विहार में सौतेले बेटों ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला

By भाषा | Updated: November 17, 2020 21:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार में आपस में बहस के बाद 45 वर्षीय एक व्यक्ति को उसके दो सौतेले बेटों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि अजय तिवारी पर 14 और 15 नवंबर की दरम्यानी रात को उनके सौतेले बेटों रमन (22) और ओमप्रकाश (24) ने हमला कर दिया।

तिवारी संगम विहार में दो मंजिला इमारत के भूतल पर अपने परिवार के साथ रहते थे, जबकि उनकी बड़ी बहन संगीता पहली मंजिल पर रहती हैं।

मृतक की बहन के मुताबिक तिवारी और उनके सौतेले बेटों में अक्सर उनके पीने की आदतों को लेकर बहस होती थी।

शनिवार को तिवारी ने शराब के नशे में अपनी पत्नी को मारा, जिसके बाद उनके और रमन के बीच बहस शुरू हो गई। रात 10 बजे के करीब रमन अपने सहयोगी अर्जुन सोलंकी के साथ अपनी कार में घर आया और तिवारी को गालियां देने लगा।

संगीता ने बताया कि तिवारी ने रमन की कार पर गमला फेंका जिसके बाद वे दोनों वहां से चले गए लेकिन 10-15 मिनट बाद दूसरे भाई ओम प्रकाश और दूसरे सहयोगियों के साथ लौटे।

संगीता द्वारा पुलिस को दिए गए बयान के अनुसार आरोपी जबरन दरवाजा तोड़कर घर में घुसे और तिवारी को पीटा।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि तिवारी को एम्स ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस उपायुक्त(दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा कि तिवारी की बहन और अन्य गवाहों के बयान के आधार पर भादंसं की धारा 452, 302 और 34 को तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि 16 नवंबर को संगम विहार निवासी ओम प्रकाश और उसके सहयोगी योगेश(26), नीरज गुप्ता(26) और अर्जुन सोलंकी(20) को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि रमन को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos