लाइव न्यूज़ :

पिता ने चार वर्षीय बेटे को गंगा नदी में फेंका

By भाषा | Updated: February 28, 2021 21:34 IST

Open in App

कौशांबी 28 फरवरी उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले के कड़ा धाम थाना क्षेत्र में एक व्‍यक्ति द्वारा अपने चार वर्षीय बेटे को कथित रूप से गंगा नदी में फेंकने का मामला सामने आया है। पुलिस गोताखोरों की मदद से बच्‍चे की तलाश कर रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि जिले के मोहब्‍बतपुर पैसा थाना क्षेत्र का रहने वाला मोहम्‍मद अली (26) मौजूदा समय में कड़ा धाम क्षेत्र के टेढ़ी मोड़ कस्‍बे में परिवार समेत रहता है और आज उसने अपने चार वर्षीय बेटे वारिस को लेहदरी स्थित पुल से नीचे गंगा नदी में फेंक दिया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से बच्चे को ढूंढने का प्रयास कर रही है लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पा रहा है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मोहम्मद अली को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है । सिंह के मुताबिक मोहम्मद अली की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस