लाइव न्यूज़ :

पिता ने अस्पताल की चौथी मंजिल से बेटे को फेंका,खुद भी छलांग लगाई,दोनों की मौत

By भाषा | Updated: June 18, 2021 16:35 IST

Open in App

बरेली, जून शराब की लत छुड़ाने के लिए जिले के गंगाशील अस्पताल में भर्ती व्यक्ति ने शुक्रवार को अपने नौ साल के बेटे को नीचें फेंकने बाद खुद भी अस्पताल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे इस घटना में दोनों पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।

बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह साजवाण ने बताया कि दीनदयाल पुरम स्‍थ‍ित गंगाशील अस्‍पताल की चौथी मंज‍िल से मासूम बेटे को नीचे फेंककर नशे की लत के शिकार दीपक कश्‍यप ने छलांग लगा ली। उन्होंने बताया कि इस घटना में प‍िता और बच्‍चे दोनों की मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मोहल्‍ला गुलानगर न‍िवासी दीपक कश्‍यप (35) पहले संजयनगर में कन्‍फेक्‍शनरी का व्यापारी था,बाद में उसने दुकान बंद कर दी थी और इस वक्‍त वह खाली था। उन्होंने बताया कि दीपक शराब का आदी था,इस वजह से चार द‍िन पहले पर‍िवारवालों ने नशे की लत छुड़ाने के ल‍िए उसको इलाज के ल‍िए गंगाशील अस्‍पताल में भर्ती कराया था,जहां उसका उपचार चल रहा था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर दीपक का नौ वर्षीय बेटा दिव्यांश अपनी बुआ के साथ पिता को देखने पहुंचा था। उन्होंने बताया कि उसने बात चीत करने के दौरान अचानक अपने बेटे दिव्यांश को चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया, और खुद भी छलांग लगा दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

दीपक की बहन ने बताया कि शादी के बाद से ही पति और पत्नी के बीच में शराब पीने को लेकर विवाद रहता था, कई बार घर वालों ने विवाद को निपटा दिया था, लेकिन दीपक शराब पीने की हरकत से बाज नहीं आया था, जिसके बाद उसकी पत्नी उसे छोड़कर अपने मायके में रहने चली गई थी।

दीपक की बहन ने बताया कि पत्नी ने शराब छोड़ने के बाद ही घर वापस आने की शर्त रखी थी और इसी वजह से दीपक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पुलिस ने दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर मामले की जांच आरंभ कर दी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है