लाइव न्यूज़ :

पिता ने बेटी की गला घोट कर हत्या की

By भाषा | Updated: March 4, 2021 17:01 IST

Open in App

जयपुर, चार फरवरी राजस्थान में दौसा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में झूठे सम्मान के नाम पर हत्या (ऑनर किलिंग) का मामला सामने आया है जहां एक पिता ने प्रेमी के साथ रह रही अपनी बेटी की गला घोट कर कथित तौर पर हत्या कर दी।

पुलिस सहायक आयुक्त दीपक कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि पिता शंकरलाल सैनी (50) ने तीन मार्च को अपनी 19 वर्षीय बेटी की गला घोट कर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने दावा किया कि युवती की शादी 16 फरवरी को उसकी मर्जी के खिलाफ की गयी थी और 19 फरवरी को वह ससुराल से मायके आ गई और 21 फरवरी को अपने कथित प्रेमी रोशन के साथ चली गई थी। इसके बाद परिवार ने बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक मार्च को युवती के परिजन उसे युवक के घर से ले गये थे। उन्होंने बताया कि युवती और रोशन ने राजस्थान उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल करके सुरक्षा की मांग की थी जिसकी जानकारी दौसा पुलिस को नहीं थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग