लाइव न्यूज़ :

रास्ते से तार हटाने के विवाद में पिता-पुत्र की गोली मार कर हत्या

By भाषा | Updated: November 2, 2020 21:27 IST

Open in App

प्रतापगढ़ (उप्र), दो नवंबर प्रतापगढ़ जिले के हथिगवां क्षेत्र में सोमवार की शाम रास्ते से तार हटाने के विवाद में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हथिगवां थाना क्षेत्र के बलीपुर गाँव का रहने वाला राजेन्द्र सिंह (55) अपने बेटे अभय सिंह (22) के साथ सोमवार की शाम ट्रैक्टर पर धान लाद कर घर आ रहा था। घर के निकट चकरोड के ऊपर से गुजर रहे बिजली का तार टूट जाने से पड़ोसी रणविजय और नितिन से उनका विवाद शुरू हो गया।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान रणविजय ने अपनी लाइसेंसी बन्दूक से फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से राजेन्द्र और उसके बेटे अभय की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।

सूचना पर पुलिस अधीक्षक सहित अनेक पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?