लाइव न्यूज़ :

शामली में 10 वर्षीय बच्चे की हत्या के जुर्म में पिता-पुत्र को उम्र कैद

By भाषा | Updated: November 25, 2021 19:58 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर, 25 नवंबर उत्तर प्रदेश में शामली जिले की एक अदालत ने एक शख्स से पैसों के विवाद के चलते उसके 10 वर्षीय बेटे की हत्या करने के जुर्म में पिता-पुत्र को उम्र कैद की सज़ा सुनाई है।

शामली जिले के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार ने केड़ी गांव के अरविंद शर्मा और उसके बेटे श्रीकांत शर्मा को उम्र कैद की सज़ा सुनाई और 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

न्यायाधीश ने कहा कि जुर्माने की अदायगी नहीं करने पर दोषियों को छह-छह महीने जेल में और काटने होंगे।

अभियोजन के वकील कुलदीप कुमार के मुताबिक, सातवीं कक्षा में पढ़ने वाला परवेंद्र कुमार 22 अप्रैल 2014 को जब स्कूल से घर लौट रहा था तो पिता व पुत्र ने उसकी चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। यह घटना शामली जिले के बाबरी थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

वकील ने कहा कि हमलावरों और बच्चे के पिता के बीच पैसे को लेकर कुछ विवाद था जिस वजह से उसकी हत्या की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे