शाजापुर (मध्यप्रदेश), पांच नवंबर जिला मुख्यालय से लगभग छह किलोमीटर दूर आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार रात में बाइक दुर्घटना में पिता पुत्र की मौत हो गयी।
सुनेरा पुलिस थाने के एएसआई रमेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार देर रात राजाराम शिंदे (59) और उसका पुत्र दुर्गेश शिंदे (20) किसी से मिलने जा रहे थे। उसी दौरान एबी रोड पर एक ढाबे के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को मिलने पर दोनों को उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यादव ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।