लाइव न्यूज़ :

पिता ने छह माह की बच्ची को जमीन पर पटका, मौत

By भाषा | Updated: September 30, 2021 18:40 IST

Open in App

कोटा (राजस्थान), 30 सितंबर राजस्थान के बारां जिले में पत्नी से बहस के बाद पति ने गुस्से में छह माह की बच्ची को कथित तौर पर जमीन पर पटक दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार यह वारदात मंगलवार रात को अतरु पुलिस थाने के अंतर्गत अरनिया गांव में हुई ।

पुलिस ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को परिजनों को सौंप दिया गया और पिता पवन सहारिया के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि सहारिया को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

हालांकि पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी)शोजीराम जाट ने कहा कि प्राथमिक जांच में बुधवार को यह पाया गया है कि दंपत्ति के बीच हाथापाई के दौरान बच्ची मां की गोद से गिर गई।

डीएसपी ने कहा कि इस सप्ताह की शुरुआत में सहारिया की पत्नी किसी बात पर झगड़े के बाद घर छोड़कर अपने पिता के घर नाहरगढ़ कस्बा चली गई थी जबकि उनका दो वर्षीय बेटा व छह माह की बेटी अपने पिता के घर पर ही थे। उन्होंने बताया कि महिला मंगलवार को अपने बच्चों को लेने के लिए पति के घर लौटी जिस दौरान दोनों के बीच फिर झगड़ा हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल